ग्वाएनेथ पाल्ट्रो को आलोचना की परवाह नहीं

हॉलीवुड की अभिनेत्री ग्वाएनेथ पाल्ट्रो का मानना है कि वह जीवन में उस मुकाम पर पहुंच गयी हैं जहां पर यह बात उनके लिए मायने नहीं रखती कि उनके आलोचक उनके बारे में क्या सोचते हैं. पीपुल मैगजीन ने खबरों के मुताबिक, ग्वाएनेथ का मानना है कि इस तरह की चीजों पर ध्यान देना समय […]
हॉलीवुड की अभिनेत्री ग्वाएनेथ पाल्ट्रो का मानना है कि वह जीवन में उस मुकाम पर पहुंच गयी हैं जहां पर यह बात उनके लिए मायने नहीं रखती कि उनके आलोचक उनके बारे में क्या सोचते हैं.
पीपुल मैगजीन ने खबरों के मुताबिक, ग्वाएनेथ का मानना है कि इस तरह की चीजों पर ध्यान देना समय की बर्बादी है क्योंकि आलोचना के पीछे हर व्यक्ति की अपनी निजी राय होती है. ग्वाएनेथ अपने पति क्रिस मार्टिन और दो बच्चों के साथ रहती हैं.
उन्होंने कहा ‘‘जिस तरह से मेरी उम्र बढ़ रही है, मुङो लग रहा है कि उन लोगों की आपके बारे में राय कोई महत्व नहीं रखती जिन्हें आप नहीं जानते हैं. कोई मेरे बारे में क्या सोचता है, इसकी परवाह मैं क्यों करुं. अगर आप दूसरों के कहने सुनने की फिक्र करते हैं और परेशान होते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी उर्जा नष्ट करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










