अभिनय छोड़ने का भी मलाल नहीं होगा:एलेक बैल्डविन

‘30 रॉक’ के स्टार अभिनेता एलेक बैल्डविन को यदि अभिनय छोड़ना भी पड़ जाए तो भी उन्हें इसका कोई मलाल नहीं होगा.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, ‘ब्लू जैसमिन’ के स्टार ने कहा कि अगर उन्हें अभिनय छोड़ना पड़ता है तो एक सामान्य जीवन जीकर उन्हें खुशी होगी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अभिनय […]
‘30 रॉक’ के स्टार अभिनेता एलेक बैल्डविन को यदि अभिनय छोड़ना भी पड़ जाए तो भी उन्हें इसका कोई मलाल नहीं होगा.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, ‘ब्लू जैसमिन’ के स्टार ने कहा कि अगर उन्हें अभिनय छोड़ना पड़ता है तो एक सामान्य जीवन जीकर उन्हें खुशी होगी.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अभिनय कोई लत है. अगर मैं कल से अभिनय करना बंद भी कर दूं तो भी कोई परवाह नहीं. अगर आप मुझे कहें कि मुझे अपने परिवार की देखभाल के लिए न्यूयॉर्क स्थित अपनी संपत्ति बेचनी होगी तो मुझे उसमें भी कोई ऐतराज नहीं होगा.’’
हालांकि 55 वर्षीय इस अभिनेता का मानना है कि अभिनय एक मुश्किल काम है और यदि कोई इसमें सफल होना चाहता है तो उसे बदलते समय के साथ खुद को ढाल लेना चाहिए या फिर इस सपने को भूल जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










