मंच पर आने से पहले बहुत घबरा जाती हैं नाओमी कैंपबेल

सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल वैसे तो रैंप पर अपनी सशक्त उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं लेकिन खुद उन्होंने खुलासा किया है कि मंच पर आने से पहले वह हमेशा घबराई हुई रहती हैं.डेली एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, रैंप पर आने से पहले 43 वर्षीय मॉडल को हमेशा यही चिंता सताती रहती है कि क्या […]
सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल वैसे तो रैंप पर अपनी सशक्त उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं लेकिन खुद उन्होंने खुलासा किया है कि मंच पर आने से पहले वह हमेशा घबराई हुई रहती हैं.डेली एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, रैंप पर आने से पहले 43 वर्षीय मॉडल को हमेशा यही चिंता सताती रहती है कि क्या वह रैंप पर अच्छे से चल पाएंगी या फिर कहीं वह किसी अप्रिय घटना की शिकार तो नहीं हो जाएंगी.
कैंपबेल ने कहा, ‘‘रैंप पर चलने से पहले मुझमें वाकई में बहुत ज्यादा आत्मविश्वास नहीं रहता. मंच पर आने से पहले मैं बहुत घबराई हुई रहती हूं क्योंकि कुछ भी हो सकता है. सबके सामने इसका जीवंत प्रसारण होता है और एक बार तो मेरी स्कर्ट भी खुल चुकी है.’’ कैंपबेल ने कहा कि उनकी मां उन्हें एक अच्छी मॉडल बनने के गुर सिखाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










