किम करदाशियां और कान्ये वेस्ट बालमेन के परिधानों में आयेंगे नजर

लॉस एंजिलिस: रियेलिटी टीवी शो की अदाकारा किम करदाशियां और उनके पति कान्ये वेस्ट बालमेन के 2015 के बसंत..ग्रीष्म संग्रह को प्रदर्शित करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि वेस्ट के साथ साथ करदाशियां भी बालमेन के पुरुष परिधानों को प्रदर्शित करेंगी. एस शोबिज की खबर के मुताबिक, बालमेन ने 22 दिसंबर को एक नया चित्र […]
लॉस एंजिलिस: रियेलिटी टीवी शो की अदाकारा किम करदाशियां और उनके पति कान्ये वेस्ट बालमेन के 2015 के बसंत..ग्रीष्म संग्रह को प्रदर्शित करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि वेस्ट के साथ साथ करदाशियां भी बालमेन के पुरुष परिधानों को प्रदर्शित करेंगी.
एस शोबिज की खबर के मुताबिक, बालमेन ने 22 दिसंबर को एक नया चित्र साझा किया है जिसमें करदाशियां और वेस्ट हैं.
वहीं इस जोडे की तस्वीर को नीचे बालमेन ने लिखा है कि,’ बालमेन 2015 के बसंत..ग्रीष्म पुरुष परिधानों के अपने संग्रह के प्रचार अभियान की शुरुआत करता है जिसमें कान्ये वेस्ट और किम करदाशियां दोनों हैं और यह फोटो मारियो सोरेंटी ने ली है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




