मिली साइरस के साथ नैन लड़ा रहे हैं जस्टिन बीबर

बीते सप्ताहांत पॉप सनसनी जस्टिन बीबर को गायिका और अभिनेत्री मिली साइरस के साथ एक पार्टी में देखा गया. बाद में दोनों एक साथ वहां से चले गए। हालांकि दोनों की दोस्ती बरसों पुरानी है. टीएमजेड ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि 19 वर्षीय बीबर शायद सेलेना गोमेज से किनारा कर चुके हैं. […]
बीते सप्ताहांत पॉप सनसनी जस्टिन बीबर को गायिका और अभिनेत्री मिली साइरस के साथ एक पार्टी में देखा गया. बाद में दोनों एक साथ वहां से चले गए। हालांकि दोनों की दोस्ती बरसों पुरानी है.
टीएमजेड ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि 19 वर्षीय बीबर शायद सेलेना गोमेज से किनारा कर चुके हैं. उन्हें यहां स्थित रुजवेल्ट होटल के बीचर्स मैडहाउस में साइरस के साथ खूब हंसी मजाक करते हुए देखा गया.
पहले बीबर ने बीचर्स मैडहाउस में एक प्रस्तुति दी और फिर साइरस की टेबल की ओर चले गए। दोनों करीब 15 मिनट तक हंसी मजाक करते रहे और फिर साथ साथ चले गए. बताया जाता है कि साइरस पिछले माह अपने मंगेतर लियाम हेम्सवर्द से अलग हो गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










