सेक्सी केरा ने कहा,विवाह का अर्थ केवल जिस्मानी रिश्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2014 10:15 AM
लंदन : अभिनेत्री केरा नाइटले ने खुलासा किया है कि वे ऐसे परिवार में पली बढी हैं जहां शादी को निर्थक माना जाता था. कॉन्टैक्ट म्युजिक की खबर के अनुसार, ‘बिगिन अगेन’ की अभिनेत्री ने कहा कि जब वह बडी हो रही थीं तब उन्होंने कभी भी विवाह के बंधन में बंधने का ख्वाब नहीं […]
लंदन : अभिनेत्री केरा नाइटले ने खुलासा किया है कि वे ऐसे परिवार में पली बढी हैं जहां शादी को निर्थक माना जाता था. कॉन्टैक्ट म्युजिक की खबर के अनुसार, ‘बिगिन अगेन’ की अभिनेत्री ने कहा कि जब वह बडी हो रही थीं तब उन्होंने कभी भी विवाह के बंधन में बंधने का ख्वाब नहीं देखा.विवाह का अर्थ केवल जिस्मानी रिश्ता समझा जाता है.पिछले साल ही अभिनेत्री द क्लैक्जॉन्स कीबोर्डिस्ट जेम्स राइटॉन के साथ विवाह के बंधन में बंधीं.
शादी को लेकर किसी तरह की योजना बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी कोई योजना नहीं बनाई. मेरे माता पिता बहुत खुश हैं. उन्होंने शादी की क्योंकि यही एक ऐसा रास्ता था जो उन्हें किसी बंधन में बांध सका. मैं इसी विचार के साथ बडी हुई. मैं नहीं जानती थी कि आप शादी जैसे बंधन में क्यों बंधते हैं.’’ नाइटले (29) को उम्मीद है कि इस गर्मी में वे अपने पति और उनके बैंड के साथ टूर में शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










