Holi Song: होली डांस के लिए आज भी सबके फेवरेट हैं बिग बी, सुनिए गाने...

Holi Song- होली की पार्टी हो और अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गीत ना हो. ऐसा होना संभव नहीं है. बिग बी ने होली पर कई हिट गीत दिए हैं.
मुंबई: होली की पार्टी हो और अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गीत ना हो. ऐसा होना संभव नहीं है. बिग बी ने होली पर कई हिट गीत दिए हैं. अमिताभ बच्चन के फिल्मों के गाने होली को और रंगीन कर देते है. उनके गानों के बिना होली अधूरी सी लगती है.
रंग बरसे भीगे चुनरिया (सिलसिला- 1981)
अमिताभ बच्चन और रेखा का ये गाना होली में सबसे पहले आता है. 1981 में आयी फिल्म सिलसिला का ये गाना किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है.
रघुवीरा (बागबान- 2003)
फिल्म बागबान का गाना ‘होली खेले रघुवीरा’ अमिताभ और हेमा मालिनी के बीच फिल्माया गया था. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के इस गाने को हर उम्र के लोग पसंद करते है. अमिताभ-हेमा मालिनी ने इस गीत में शानदार डांस किया था. इस गाने की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है.
होली के दिन (शोले- 1975)
बॉलीवुड के सबसे हिट फिल्म शोले का ये गाना बहुत ही फेमस है. गब्बर का डायलॉग कब है होली के बाद ये गाना लोगों को काफी पसंद है. इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की जोड़ी कमाल लगती है. रंगों और गुलाल से खेलते हेमा-धर्मेंद्र के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




