ePaper

Mirzapur की डिंपी ने कड़कड़ाती ठंड में करवाया हॉट फोटोशूट, हर्षिता गौर की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

Updated at : 15 Dec 2020 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Mirzapur की डिंपी ने कड़कड़ाती ठंड में करवाया हॉट फोटोशूट, हर्षिता गौर की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

harshita gaur aka dimpy hot photoshoot, harshita gaur topless photoshoot, harshita gaur instagram, Mirzapur 2 Web Series: मिर्जापुर वेब सीरीज में डिंपी पंडित के किरदार में नजर आ चुकीं अभिनेत्री हर्षिता शेखर गौर ने हाल ही में एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया है. आपको बता दें सोशल मीडिया पर मौजूद हर्षिता के फैंस को उनका ये फोटोशूट काफी भा रहा है. हर्षिता शेखर गौर ने मिर्जापुर से पहले साड्डा हक से चर्चा बटोरी थी.

विज्ञापन

मिर्जापुर वेब सीरीज में डिंपी पंडित के किरदार में नजर आ चुकीं अभिनेत्री हर्षिता शेखर गौर ने हाल ही में एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया है. आपको बता दें सोशल मीडिया पर मौजूद हर्षिता के फैंस को उनका ये फोटोशूट काफी भा रहा है. हर्षिता शेखर गौर ने मिर्जापुर से पहले साड्डा हक से चर्चा बटोरी थी. आपको बता दें हर्षिता ने मिर्जापुर वेब सीरीज में अली फजल यानी गुड्डू भैया और विक्रांत मेस्सी यानी बब्लू भैया की बहन के किरदार डिंपी के रुप में नजर आईं थीं. इस वेब सीरीज को काफी सफलता मिली था. मिर्जापुर सीजन 1 में तो हर्षिता का रोल कॉलेज तक ही था पर सीजन 2 में वो एक्शन भी करती दिखीं. हर्षिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों से साफ समझ आता है रियल लाइफ में हर्षिता काफी मस्ती करने वाली लड़की हैं.

https://www.instagram.com/p/CIm2IUUp4W0/

इन एड फिल्मों में दिख चुकी हैं हर्षिता

हर्षिता ने डाबर वाटिका हेयर ऑयल, गार्नियर लाइट क्रिम और सनसिल्क सहित कई विज्ञापन भी किए हैं.

https://www.instagram.com/p/CIpcBI1FEDF/

मिर्जापुर से रहा है हर्षिता का पुराना रिश्ता

मिर्जापुर सीरीज की हर्षिता का असल में कनेक्शन उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से हैं और असल ज़िन्दगी में भी उनके परिवार ने दहशत को झेला है.. हर्षिता बताती हैं कि मिर्ज़ापुर की बात करते ही मुझे मेरे बचपन से जुड़ी बातें याद आने लगती हैं. मैंने अपने बचपन का कुछ हिस्सा मिर्जापुर में बिताया है. मेरे नानाजी और उनके भाई मिर्ज़ापुर में ही रहते हैं. हम लोग गर्मियों की छुट्टी में हमेशा मिर्ज़ापुर जाते थे. मुझे याद है कि मैं घर पर बंदूक और गोलियां देखती थी. मैं पांचवी या छठी क्लास में पढ़ती थी. मैं देखती थी कि वहां पर औरतें कमर तक घूंघट रखती थी. कुछ सालों बाद मेरे नाना की फैमिली को अमृतसर शिफ्ट होना पड़ा क्योंकि मिर्जापुर में जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि कुछ लोग हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी तक देने लगे थे. मेरे नानाजी को मिर्ज़ापुर ना चाहते हुए छोड़ना पड़ा.

https://www.instagram.com/p/CIkUH0gpSP1/

मिर्जापुर 2 में डिम्पी ने यू टर्न लिया

हर्षिता ने मिर्जापुर 2 को लेकर कहा था कि मेरे लिए मिर्जापुर प्रोफेशनल स्तर पर ऐसी सीरीज है जिसमें मुझे खुद को तलाशने का का मौका मिला है. खुश हूं कि मेरे साथ ये सीरीज मेरे साथ हुई है. पहले भाग में अहिंसा के साथ थी डिम्पी. अपने भाई गुड्डू और बबलू पंडित की सोच से अलग रहा है डिम्पी का किरदार. मिर्जापुर 2 में डिंपी ने यू टर्न लिया है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola