ePaper

Hardik Pandya Twins With GF: मैचिंग मरून आउटफिट में स्पॉट हुए हार्दिक-महीएका, केयरिंग मोमेंट हुआ वायरल

Updated at : 26 Dec 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Hardik Pandya Twins With GF Mahieka Sharma

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महीएका शर्मा

Hardik Pandya Twins With GF: क्रिसमस पार्टी से निकलते हार्दिक पांड्या और महीएका शर्मा का एक वीडियो खूब चर्चा में है. हार्दिक का मैचिंग आउटफिट और केयरिंग अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने इस मौके पर एक रंग के कपड़े पहने थे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Hardik Pandya Twins With GF: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनका क्रिसमस सेलिब्रेशन, जो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड महीएका शर्मा के साथ मनाया. मुंबई में हुई एक पार्टी से निकलते वक्त दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैचिंग मरून आउटफिट में कपल काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. महीएका शिमरी साड़ी में चमक रही थीं, जबकि हार्दिक ने मरून कुर्ता और ब्लैक जींस पहन रखी थी.

गर्लफ्रेंड को संभालते दिखे हार्दिक

वीडियो में साफ दिखा कि हार्दिक महीएका का पूरा ख्याल रख रहे थे. भीड़ के बीच वह उन्हें संभालते हुए कार तक लेकर गए. पैपराजी से दूरी बनाते हुए दोनों बिना रुके अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए. फैंस को हार्दिक का यह केयरिंग अंदाज काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, इससे एक दिन पहले ही हार्दिक और महीएका को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा था. क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो वहां काफी भीड़ जमा थी. हार्दिक ने कई फैंस को सेल्फी दी, लेकिन एक फैन फोटो नहीं ले पाया और गुस्से में बदतमीजी कर बैठा. इसके बावजूद हार्दिक ने कोई रिएक्शन नहीं दिया और चुपचाप आगे बढ़ गए.

टी20 जीत के बाद महीएका को बताया ताकत

इस साल की शुरुआत में हार्दिक ने महीएका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उन्होंने अपनी टी20 जीत के बाद महीएका को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि उनकी जिंदगी में उनके आने के बाद सब कुछ बेहतर हुआ है. हार्दिक का फोकस फिलहाल सिर्फ क्रिकेट और अपने खेल को एंजॉय करने पर है. महीएका से पहले हार्दिक की शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों भले ही अब अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश वे साथ मिलकर कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: Jay Dudhane Marries His Longtime GF: स्प्लिट्सविला फेम जय दुधाने ने रचाई गुपचुप शादी, इंस्टा पर शेयर की कैंडिड तस्वीरें

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola