Jay Dudhane Marries His Longtime GF: स्प्लिट्सविला फेम जय दुधाने ने रचाई गुपचुप शादी, इंस्टा पर शेयर की कैंडिड तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Jay Dudhane Marries His Longtime GF Harshala Patil

जय दुधाणे और उनकी लंबे समय से गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) हर्षाला पाटिल

Jay Dudhane Marries His Longtime GF: जय दुधाने ने गर्लफ्रेंड हर्षला पाटिल से सादगी भरी महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी रचाई है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी वाले जोड़े में तस्वीर खूब वायरल हो रही है. जय की इंटिमेट वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Jay Dudhane Marries His Longtime GF: रियलिटी शो से पहचान बनाने वाले जय दुधाने ने अब अपनी रियल लाइफ में भी नया चैप्टर शुरू कर लिया है. जय ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हर्षला पाटिल से सादगी भरे लेकिन बेहद खूबसूरत महाराष्ट्रीयन अंदाज में शादी रचाई है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. शादी में दोनों ने मराठी परंपराओं को दिल से अपनाया. जय ऑफ व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट और फेटा में बिल्कुल क्लासिक मराठी दूल्हे लग रहे थे, जबकि हर्षला नौवारी साड़ी और पारंपरिक गहनों में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. 

जय ने खुद शेयर की वेडिंग की तस्वीरें

जय ने अपनी इंटिमेट वेडिंग की तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. फोटोज में कपल का प्यार और कम्फर्ट साफ झलकता है. एक तस्वीर में जय का हर्षला को उठाकर पोज देना फैंस को खूब पसंद आया. पोस्ट के साथ जय ने लिखा, “You, me, and a lifetime of love. 24.12.2025 #JahaDilMilGaye.” जिसके बाद फैंस ने बधाइयों की लाइन लगा दी.

जय के बर्थडे पर रिश्ता हुआ था ऑफिशियल

आजकल की ग्रैंड सेलेब शादियों से अलग, जय और हर्षला ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की. सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही इस खास मौके का हिस्सा बने. लोगों को उनकी यही सादगी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. अगर लव स्टोरी की बात करें, तो मार्च 2025 में दोनों ने सगाई का ऐलान किया था. पहाड़ों के बीच हुए रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरों ने पहले ही फैंस का दिल जीत लिया था. हर्षला ने जय के बर्थडे पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, जब उन्होंने दोनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थीं.

यह भी पढ़ें: Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.O: शिल्पा शिंदे के बयान से मचा बवाल, फलक नाज ने ली शुभांगी अत्रे की साइड

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola