गुरु रंधावा के रंग में झूमेगा आज रांची, जानें कितने बजे से शुरू होगा शो, क्या है खास इंतजाम?

Updated:
विज्ञापन
गुरु रंधावा के रंग में झूमेगा आज रांची, जानें कितने बजे से शुरू होगा शो, क्या है खास इंतजाम?

रांची में पहली बार एक साथ 10 हजार लोग गुरु रंधावा का लाइव म्यूजिक सुन सकेंगे. मुख्य आयोजन से पहले राज्य के स्थानीय कलाकार भी मनमोहक प्रस्तुति देंगे. सिंगर अपने साथी कलाकारों के साथ सुरों का समां बांधेंगे.

विज्ञापन

Guru Randhawa concert in ranchi: कांके रिजॉर्ट रांची में आज पॉप स्टार गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का धमाल होगा. लाइव म्यूजिक कन्सर्ट में राजधानीवासियों को खूब झुमायेंगे. इस शो की तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्य मंच की सज्जा के लिए मुंबई से खास टीम पहुंच चुकी है. लाइव म्यूजिक कंन्सर्ट की शुरुआत शाम छह बजे होगी. कार्यक्रम का समापन रात 10 बजे होगा.

रांची में गुरु रंधावा का शो

रांची में पहली बार एक साथ 10 हजार लोग गुरु रंधावा का लाइव म्यूजिक सुन सकेंगे. मुख्य आयोजन से पहले राज्य के स्थानीय कलाकार भी मनमोहक प्रस्तुति देंगे. कन्सर्ट का आयोजन ब्लू स्टोन इंटरटेनमेंट की ओर से किया जा रहा है. गुरु रंधावा अपने साथी कलाकारों के साथ सुरों का समां बांधेंगे, साथ में झारखंड की कलाकार शालिनी दुबे, डीजे नेत्रा को भी मंच मिल रहा है. टिकट ₹999 से ₹ 29999 तक है, जिस में सिंगल एंट्री, कपल एंट्री, फैमिली एंट्री है. आप टिकट कांके रिजॉर्ट से या ऑनलाइन पेटीएम इनसाइडर अथवा नंबर 9122410888 /9122560888 से ऑफलाइन ले सकते है.

https://www.instagram.com/p/Ctdb_vvpvxj/

क्या है खास इंतजाम?

रिजॉर्ट कैंपस में दर्शकों के लिए अलग-अलग जोन बनाये जा रहे हैं. लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके लिए स्टेज के आस-पास फूड स्टॉल और हैंगर बनाये जा रहे हैं. श्रोताओं के लिए वीआइपी, डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड जोन तैयार किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था का भी खास इंतजाम किया जा रहा है.

गुरु रंधावा अपने गानों को लेकर है पॉपुलर

गौरतलब है कि देश ही नहीं दुनियाभर में गुरु रंधावा के लाखों फैंस हैं. वे अब पंजाबी के साथ-साथ बॉलीवुड के भी पॉपुलर सिंगर बन गये हैं. हिंदी फिल्मों में वह ‘पटोला’, ‘सूट-सूट’, ‘बन जा रानी’ और ‘मोरनी बनके’ के अलावा कई सुपरहिट पंजाबी गाने गा चुके हैं जो सुर्खियों में बने रहते हैं.

Also Read: Karan Deol Sangeet: दूल्हे को गोद में उठाकर खूब नाचे रणवीर सिंह, तारा सिंह बन सनी ने मचाया गदर, VIDEO VIRAL

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola