एकता कपूर की नागिन 7 की कॉपी है पाकिस्तान का यह शो, यहां भी रह गये पीछे

Updated:
विज्ञापन
Naagin In Pakistan show copy ekta kapoor indian controversy

इंडियन नागिन टीवी सीरियल और पाकिस्तानी नागिन सीरियल

Naagin In Pakistan: पाकिस्तानी शो ‘नागिन’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दर्शकों का दावा है कि इसकी कहानी और लुक भारतीय ‘नागिन’ से काफी मिलते हैं. कई लोग इसे कॉपी बता रहे हैं. जानिए क्या का शो का कॉन्सेप्ट…

विज्ञापन

Naagin In Pakistan: भारतीय दर्शकों के बीच पाकिस्तानी ड्रामों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. कभी दोनों देशों के शोज एक-दूसरे के यहां खूब देखे जाते थे. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में बना एक शो, भारत के सुपरहिट सीरियल ‘नागिन’ की कहानी और अंदाज से काफी मिलता-जुलता है.

‘नागिन’ से मिलती-जुलती कहानी?

टीवी क्वीन एकता कपूर के मशहूर शो नागिन ने भारतीय टीवी पर अलौकिक ड्रामे को नई पहचान दी. अब चर्चा है कि पाकिस्तानी शो नागिन में इसी तरह की कहानी, लुक और थीम देखने को मिली. इस पाकिस्तानी सीरियल में सांप-नागिन की कहानी, बदला, रहस्य और ड्रामा सब कुछ वैसा ही बताया जा रहा है, जैसा इंडियन वर्जन में दिखाया गया था.

कौन-कौन थे स्टारकास्ट में?

पाकिस्तानी शो ‘नागिन’ में रेशम, वजीहा खान, दुर्र-ए-शेहवार जावेद और हरेब फारूक जैसे कलाकार नजर आए थे. खास तौर पर लीड एक्ट्रेसेस का नागन लुक काफी चर्चा में रहा.

कब आया था ये शो?

यह सीरियल 17 अप्रैल 2017 से 27 मई 2019 तक पाकिस्तानी चैनल जियो कहानी पर प्रसारित हुआ था. इसे बाबर जावेद ने प्रोड्यूस किया था. शो को एक अलौकिक थ्रिलर ड्रामा के रूप में पेश किया गया था. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शो की तुलना भारतीय ‘नागिन’ से कर रहे हैं. कुछ लोग इसे सीधे-सीधे कॉपी बता रहे हैं. 

पाकिस्तान में भी पॉपुलर है ‘नागिन’

दिलचस्प बात यह है कि नागिन 7 समेत ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी को पाकिस्तान में भी पसंद किया जाता है. ऐसे में कुछ लोग मानते हैं कि इसी लोकप्रियता के चलते वहां ऐसा शो बनाया गया.

यह भी पढे़ं: Laughter Chefs 3: गरम तेल में फ्राई हो गईं अली की उंगलियां, इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola