4 मार्च को होगी रश्मिका-विजय की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, फैंस से खास अपील

रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी
Rashmika-Vijay Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है. इनविटेशन कार्ड भी सामने आ चुके हैं. कपल ने फैंस से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की खास अपील की है. जानिए कौन-कौन लोग इस पार्टी में होंगे शामिला…
Rashmika-Vijay Reception: आखिरकार वो पल आ गया जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. साउथ के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई और अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
उदयपुर में शाही शादी
कपल ने बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से संपन्न हुई, जिससे दोनों की परंपराओं को सम्मान दिया गया. समारोह में भले ही ग्लैमर था, लेकिन अंदाज पूरी तरह सादगी भरा रहा. यही बात फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है.
4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

अब शादी के बाद हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन की तैयारी है. कपल ने बताया है कि 4 मार्च को ग्रैंड पार्टी रखी जाएगी, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े सितारे शामिल होंगे. इसके अलावा राजनीति और प्रशासन से जुड़ी कुछ नामी हस्तियां भी इस जश्न का हिस्सा बनेंगी.
सिर्फ इनविटेशन पर एंट्री
रिसेप्शन को लेकर सुरक्षा काफी सख्त रखी गई है. यह इवेंट पूरी तरह इनविटेशन-ओनली होगा. यानी जिनके पास आधिकारिक कार्ड होगा, वही वेन्यू में एंट्री कर पाएंगे. पुलिस और प्रशासन की सलाह के बाद गेस्ट लिस्ट सीमित रखी गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
फैंस से खास इमोशनल अपील
विजय और रश्मिका ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए एक इमोशनल अपील भी की है. उन्होंने फैंस से अनुरोध किया है कि वे बिना निमंत्रण कार्ड के वेन्यू पर न पहुंचें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें. कपल ने भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही अपनी खुशी फैंस के साथ साझा करने का खास तरीका जरूर ढूंढेंगे.
यह भी पढे़ं: शादी के बाद रश्मिका का पीरियड्स वाला बयान फिर हुआ वायरल, मचा था हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










