Gadar 2: सनी देओल नहीं बल्कि इस शख्स के हाथों होना था विलेन का खात्मा, लास्ट मिनट पर क्लाइमेक्स में हुई थी हेरफेर
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Nov 2024 6:56 PM
Anil Sharma on Gadar 2 second anniversary
Gadar 2: अमीषा पटेल ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स सीन उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया.
Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की गदर 2, साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसमें तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. अब मूवी की रिलीज के 1 साल बाद अमीषा ने पटेल ने कुछ सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने शेयर किया कि उन्हें फिल्म के क्लाइमेक्स में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी गई थी, लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए इसे बदल दिया गया.
गदर 2 को लेकर अमीषा पटेल ने किया सनसनीखेज खुलासा
दरअसल एक्स पर, एक यूजर ने अमीषा पटेल से पूछा कि क्या उन्हें गदर 2 के क्लाइमेक्स में विलेन को मारना था. अभिनेत्री ने इस खबर को कंफर्म करते हुए खुलासा किया कि जब शूटिंग शुरू हुई तो क्लाइमेक्स उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया था. अमीषा ने कहा, ”जो बीत गया उसे बीत जाने दो. गदर 2 ने पहले ही इतिहास रच दिया है. आगे बढ़ने का समय आ गया है.” उन्होंने यह भी शेयर किया कि निर्देशक अनिल शर्मा को भी इस बदलाव के बारे में सोचकर बुरा लगता है.
क्या है गदर 2 की कहानी
साल 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर की बहुप्रतीक्षित सीक्वल का प्रीमियर 11 अगस्त 2023 को हुआ, जिसमें तारा सिंह और सकीना के रूप में सनी देओल और अमीषा पटेल की वापसी हुई. उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. गदर 2 की कहानी की बात करें तो तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है.
Also Read- Gadar 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अनाउंस की नई फिल्म वनवास, ये एक्टर निभाएंगे लीड रोल
Also Read- Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर खोले राज, बताया- इन 2 शख्स के बिना अधूरी है फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










