Friendship day special: यारों की बारात, बॉलीवुड की दोस्तियों की दिल छू लेने वाली कहानिया

Friendship day special
बॉलीवुड में कुछ दोस्तिया हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं और सच्ची दोस्ती का महत्व सिखाती हैं, जैसे करीना कपूर का गर्ल स्क्वाड और सलमान-अजय की दोस्ती. आइये फ्रेंडशिप दाय स्पेशल में नजर डालते है बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही दोस्तियों पर.
बॉलीवुड की अनमोल दोस्ती
Friendship day special: आजा मैं हवाओं पे बैठा के ले चालू तू ही तो मेरा दोस्त है. दोस्ती के इस खूबसूरत रिश्ते को समझने के लिए ये लाइनें काफी हैं. खासकर तब, जब ये दोस्ती बॉलीवुड में हो. बॉलीवुड इंडस्ट्री एक अजीब जगह है जहां रिश्ते लाभ के आधार पर बनते हैं. यहां सच्ची दोस्ती मिलना बहुत मुश्किल है. लेकिन फिर भी, कुछ ऐसी दोस्तिया हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं और हमें सच्ची दोस्ती का महत्व सिखाती हैं. आइये फ्रेंडशिप दाय स्पेशल में नजर डालते है बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही दोस्तियों पर.
करीना कपूर और उनका गर्ल स्क्वाड
करीना कपूर खान और उनका गर्ल स्क्वाड (करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा) की दोस्ती का जिक्र किए बिना इस लिस्ट को शुरू करना गलत होगा, इनकी दशक पुरानी दोस्ती आज भी मजबूती से कायम है और हमें सच्ची दोस्ती का महत्व सिखाती है.

सलमान खान और अजय देवगन की दोस्ती
ये बात शायद बहुत कम लोगो को पता होगी लेकिन सलमान खान और अजय देवगन की दोस्ती भी बहुत पुरानी है. ‘रेडी’ फिल्म में अजय ने सलमान के साथ एक छोटा सा कैमियो किया था और ‘सोन ऑफ सरदार’ में सलमान ने अजय के साथ एक गाने में डांस किया था. ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘लंदन ड्रीम्स’ जैसी फिल्मों में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं. अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी दोस्ती की वजह ‘नॉन-इंटरफेरेंस’ है. उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे के जीवन में इंटरफेयर नहीं करते और यही हमारी दोस्ती की मजबूती का राज है.”

सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर की दोस्ती
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की दोस्ती बचपन से ही चली आ रही है. ये तीनों जब भी साथ होती हैं तो पपराजी उन्हें छोड़ती नहीं है. अनन्या ने शनाया को ‘सोल सिस्टर’ कहकर उनके जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी.

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती
बॉलीवुड के ‘गुंडे’ अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती भी काफी मशहूर है. अर्जुन ने बताया था कि रणवीर उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग कभी भी कम नहीं होती. अर्जुन ने कहा, “हमारी कनेक्शन हमेशा मजबूत रहता है और मैं दीपिका को मजाक में कहता हूं कि मैं उनका ‘सौतन’ हूं.”

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की दोस्ती
रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती इतनी गहरी है कि एक बार रणबीर के पिता, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए. ये दोस्ती भी बॉलीवुड में एक मिसाल है.

सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती
सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती भी नई है लेकिन बहुत गहरी है. ‘कॉफी विद करण’ शो में दोनों ने बताया कि उनकी दोस्ती गोवा में पड़ोसी होने के कारण शुरू हुई. जान्हवी ने बताया कि सारा ने उन्हें डिज्नीलैंड में लाइन तोड़कर घुमाया और यही उनके लिए सबसे मजेदार ट्रिप थी.

ये तो थी बॉलीवुड के कुछ खास दोस्त और उनकी दोस्ती की कहानियां , तो आपकी क्या कहानी है, और अगर आप भी अपने दोस्तों को मिस कर रहे हो तो अभी उन्हें फोन करे और उन्हें बताये कि आप उन्हें दिल से याद करते है, हैपी फ्रेंडशिप डे.
Also read:Janhvi kapoor: उलझ के क्लाइमेक्स में जान्हवी का धमाकेदार मोनोलॉग, जानें इसके पीछे की कहानी
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




