Fact Check: ‘आपके पास रेखा नहीं है…’, समय रैना ने अमिताभ बच्चन से किया मजाक? फिर बिग बी…, VIDEO

Samay Raina and Amitabh Bachchan
Fact Check: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना अमिताभ बच्चन से रेखा पर जोक मारते हुए दिखाई देते हैं.
Fact Check: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में बीते दिन समय रैना, भुवन बाम, तन्मय भट्ट पहुंचे. इस एपिसोड से एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना अमिताभ बच्चन से एक्ट्रेस रेखा के बारे में जोक मारते हुए नजर आते हैं. इसके बाद बिग बी जोर-जोर से ठहाके लगते हुए दिखाई पड़ते हैं. ऐसे में इस वीडियो में कितनी सच्चाई है. आइए बताते हैं. दरअसल, वीडियो की शुरुआत समय रैना के सवाल से होती है. वह अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या मैं आपको एक जोक सुना सकता हूं. इसपर अमिताभ हामी भरते हैं. फिर समय रैना कहते हैं कि ‘आपमें और सर्किल में क्या कॉमन है?’ बिग बी पूछते हैं ‘क्या?’ समय कहते हैं कि ‘आप दोनों के पास ही रेखा नहीं है.’ यह सुनकर अमिताभ बच्चन और बाकी ऑडियंस हंसने लगती है. अब यह वीडियो फैंस की लगातार प्रतिक्रिया बटोर रहा है. इस वीडियो के पीछे के सच की बात करें तो यह एक एडिटेड वीडियो है. अगर आप समय और अमिताभ बच्चन के होंठ को ध्यान से देखें तो आपको समझ आएगा कि वह असल में कुछ और कह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










