KBC 15: अमिताभ बच्चन हर सीजन बढ़ा देते हैं फीस, एक एपिसोड के लेते हैं तगड़ी रकम, जानकर आप भी चौंक जाएंगे!
Amitabh Bachchan KBC Fees: 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 15वां सीजन शुरू हो गया है. हर बार की तरह अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि शो को होस्ट करने के लिए बिग बी मोटी फीस लेते हैं.

कौन बनेगा करोड़पति टीवी पर भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शो में से एक है. शो के होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं.

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 टीवी पर दस्तक दे चुका है. शो को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन तगड़ी फीस वसूलते है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति 15 शुरू हुआ था. तब से ही शो को बिग बी होस्ट कर रहे है. सुपरस्टार ने अपने पहले सीजन के प्रत्येक एपिसोड के लिए 25 लाख रुपये चार्ज किए थे.
केबीसी के पॉपुलर होने के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 1 करोड़ कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केबीसी के सीजन 6 और 7 के लिए 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केबीसी सीजन 8 के लिए अमिताभ बच्चन ने हर एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ लिए थे. सीजन 9 के लिए उन्होंने फीस बढ़ाकर प्रति एपिसोड 2.6 करोड़ रुपये कर लिए.

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सीजन 10 को होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड 3 करोड़ रुपये चार्ज किए. जबकि सीजन 11, 12 और 13 के लिए एक्टर ने प्रति एपिसोड 3.5 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली.

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के लिए कितनी फीस ली है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. शो सोनी टीनी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे आता है.

केबीसी 15 में मेकर्स ने ‘सुपर संदूक’ नामक बक्सा है, जिसमें कंटेस्टेंट से 10 सवाल पूछे जाते है. इसमें जीती हुई रकम से आप मरी हुई लाइफलाइन को जीवित कर सकते है. शो में डबल डिप नामक एक और लाइफ लाइन भी जोड़ी गई है.

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वो प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में है. इसके अलावा उन्होंने आर बाल्की की घूमर में एक विशेष भूमिका में नजर आए है. प्रोजेक्ट के में बिग बी प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी के साथ काम कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










