Shefali Jariwala: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने पलामू वालों से पूछा- कांटा लगा क्या? मिला ये जवाब, PICS
जानिए तब क्या हुआ जब मेदिनीनगर में धमाकेदार डांस परफॉरमेंस के बाद कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने पलामू वालों से पूछा कांटा लगा क्या. मेदिनीनगर में शेफाली जरीवाला ने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया.

पलामू, सैकत चटर्जी: गुरुवार की रात पलामू वासियों के लिए एक यादगार शाम रही जब कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने मेदिनीनगर में अपने शानदार डांस परफॉरमेंस के बल पर लोगों का दिल जीत लिया.

उन्होंने मात्र दो डांस किया पर उसी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया. यह आयोजन पलामू चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा और मेदिनीनगर की प्रथम मेयर अरुणा शंकर के द्वारा कराया गया था.

स्टेज पर आते ही शेफाली जरीवाला ने अपना सबसे हॉट एंड हिट परफॉरमेंस कांटा लगा पेश किया. चमकता हुआ व्हाइट आउटफिट में शेफाली को देख लोगों ने खूब शोर मचाया.

इस अदाकारा ने भी जबरदस्त डांस पेश कर लोगों का दिल जीता. शेफाली के साथ सीओ आर्टिस्ट डांस कर रहे कोलकाता के द चैलेंजर्स ग्रुप के कलाकारों ने भी उनका भरपूर साथ दिया.

शेफाली जरीवाला के प्रस्तुति के दौरान मौजूद महिलाओं ने स्टेज के पास आकर जमकर धमाल मचाया और डांडिया तथा वेस्ट्रन डांस करती रही. जब जब मंच खली होता तो मंच के निचे महिलाएं जमा हो जाती और डांस करने लगती थी.

सभी का कहना था की मेदिनीनगर में पहली बार ऐसा कोई आयोजन हुआ है जिसमे इतनी भरी तादाद में महिलाओं जमकर डांस किया.

शेफाली जरीवाला ने अपनी कातिल अदा और बेहतरीन डांस के बल पर लोगो का खूब मनोरंजन किया. महिलाओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान जमकर डांस करती रही. शेफाली ने भी अपने सम्बोधन में मेदनीनगर के दर्शकों की खूब तारीफ की. उन्होंने अपना कांटा लगा डांस के बाद जब दर्शको से पूछा बताइये आपको भी कांटा लगा क्या तो दर्शकों ने भी खूब शोर मचा कर उनका साथ दिया.

शेफाली जरीवाला के परफॉर्मेंस के बाद कोलकाता से आये चैलेंजर ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति देकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. चैलेंजर्स ग्रुप ने कई हिट गीतों के बोल पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया. पूरे कार्यक्रम में डीजे ने अभी शानदार गीत संयोजन कर कार्यक्रम में गति बनाये रखा.

देर रात तक लोगों ने उठाया कार्यक्रम का मजा इस दौरान पूर्व मेयर और चैम्बर के लोग डटे रहे. शेफाली जरीवाला के इस कार्यक्रम को देखने शहर के कई गणमान्य लोग सपरिवार मौजूद रहे.

इनमें मुख्य रूप से चेम्बर अध्यक्ष आनंद शंकर, अनुग्रह नारायण शर्मा, राजदेव उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह डिम्पल, ज्ञान शंकर, राजलक्ष्मी वर्मा, शर्मीला वर्मा, पुलिन मित्रा, डॉली सिंह, हरलीन कौर, कृष्णा अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल,अविनाश वर्मा, आलोक माथुर, रितेश कुमार, प्रियंका साहू, विजय ओझा, अनवर हुसैन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










