Dragon OTT Release को तैयार, कम बजट में 150 करोड़ कमाने वाली इस ब्लॉकबस्टर तमिल कॉमेडी को कब और कहां देखें? डिटेल्स पढ़े

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Dragon OTT Release

Dragon OTT Release: प्रदीप रंगनाथन की ब्लॉकबस्टर तमिल कॉमेडी फिल्म 'ड्रैगन' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद डिजिटल डेब्यू करने जा रही है. 37 करोड़ के छोटे बजट पर बनी इस फिल्म ने अबतक 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

Dragon OTT Release: प्रदीप रंगनाथन स्टारर तमिल कॉमेडी फिल्म ‘ड्रैगन’ पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. फिल्म की कहानी ऐसे है कि इसे हर वर्ग का व्यक्ति रिलेट कर सकता है. अश्वथ मारीमुथु की ओर से निर्देशन में बनी इस फिल्म को महज 37 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर अबतक 150 करोड़ से अधिक करके सुपरस्टार अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’ के रिकार्ड्स को चकनाचूर कर चुकी है. सिनेमाघरों में कमाल दिखाने के बाद यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. ऐसे में अगर आपने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया है तो आइए बताते हैं कब और किस ओटीटी पर यह फिल्म दस्तक देगी.

स्क्रीन से आखिर तक बांधे रखेगी कहानी

ड्रैगन की कहानी एक कॉलेज स्टूडेंट राघव (प्रदीप रंगनाथन) की है, जो आवारागर्दी करता रहता है. इसी वजह से उसका ब्रेकअप भी हो जाता है, जिसके बाद वह अपनी पढ़ाई छोड़ देता है और वित्तीय धोखाधड़ी की दुनिया में प्रवेश करता है. उसके सिर पर पैसे की भूख सवार हो जाती है और इसी वजह से वह धोखे में फंसता चला जाता है. फिल्म में आपको प्यार, धोखा, फ्रॉड जैसे सीन्स कहानी के अंत तक आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी.

कब और कहां देखें ड्रैगन?

प्रदीप रंगनाथन की ‘ड्रैगन’ को 21 मार्च से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, कायादू लोहार, मिस्किन, गोथम वासुदेव मेनन, के. एस. रविकुमार, जॉर्ज मेरीयन जैसे कलाकार शामिल हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola