खोसला परिवार में हुई 'एक चतुर नार' की एंट्री. 'Khosla Ka Ghosla 2' से पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं दिव्या खोसला

खोसला का घोसला 2' में दिव्या खोसला की एंट्री, फोटो इंस्टाग्राम
कल्ट क्लासिक 'खोसला का घोसला' के सीक्वल में अब दिव्या खोसला और रवि किशन भी नजर आएंगे. मूल स्टारकास्ट के साथ नए ट्विस्ट और पारिवारिक अफरा-तफरी से भरपूर इस फिल्म की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें.
'खोसला' परिवार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है और इस बार परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत होने जा रहा है. दिव्या खोसला आधिकारिक तौर पर 'खोसला का घोसला 2' की स्टारकास्ट का हिस्सा बन गई हैं. यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक 'खोसला का घोसला' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है.
Divya Khosla Kumar in Khosla ka Ghosla 2: ‘एक चतुर नार से’ दिल जितने वाली दिव्या कर रही इस फिल्म में एंट्री:
हाल ही में थ्रिलर फिल्म 'सावी' और कॉमेडी एंटरटेनर 'एक चतुर नार' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिव्या अब 'खोसला का घोसला 2' की दुनिया में अपनी खास ऊर्जा और आकर्षण लेकर आने वाली हैं. उनकी एंट्री फिल्म की शानदार स्टारकास्ट में एक रोमांचक नया जुड़ाव मानी जा रही है.
दिव्या की फिल्म 'सावी' ने नेटफ्लिक्स पर 15 देशों में नंबर-1 स्थान हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता दर्ज की थी. वहीं, हाल ही में रिलीज हुई 'एक चतुर नार' में उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब सराहा. इसी शानदार प्रतिक्रिया का असर यह रहा कि दिव्या IMDb की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में भी नंबर-1 स्थान पर पहुंच गईं, जो दर्शकों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

What Producer Savita Said: क्या कहा निर्माता सविता ने?
फिल्म में नए कलाकारों के शामिल होने पर निर्माता सविता ने कहा,
"इस बार खोसला परिवार में दो नए सदस्य जुड़े हैं - दिव्या खोसला और रवि किशन जी. इन दोनों ने पूरी टीम को अपनी परफॉर्मेंस से चौंका दिया है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करेंगे. पिछले कुछ समय में दिव्या खोसला और रवि किशन ने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में जिस तरह का काम किया है, उसने मुझे बेहद प्रभावित किया है. हमें खुशी है कि धुरंधर में दाऊद के किरदार से चर्चा में रहे दानिश इकबाल भी हमारी टीम का हिस्सा हैं. नई पीढ़ी के इन कलाकारों के साथ काम करने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं और अब दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं."
Khosla Ka Ghosla 2 Star Cast: कौन- कौन नजर आएंगे इस फिल्म में
खोसला का घोसला 2 फिल्म में एक बार फिर मूल कलाकार अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं, दिव्या खोसला के अलावा रवि किशन, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल जैसे नए कलाकार भी इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं, जो कहानी में नई ताजगी और नया रंग भरेंगेय.
About Film Khosla ka Ghosla 2: फिल्म खोसला का घोसला 2 के बारे में
खोसला का घोसला 2 फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूल फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'खोसला का घोसला 2' दर्शकों के लिए पारिवारिक अफरा-तफरी, जबरदस्त हास्य, कई मजेदार ट्विस्ट और दिल छू लेने वाले पलों से भरपूर एक नई कहानी लेकर आ रही है. गुलशन कुमार, टी-सीरीज और तांडव फिल्म्स प्रस्तुत, टी-सीरीज फिल्म्स एवं तांडव फिल्म्स के बैनर तले बनी 'खोसला का घोसला 2' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमथ और राज हिरेमथ ने किया है.
यह भी पढ़ें : Savi OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म सावी, दिव्या खोसला का दिखेगा खतरनाक अंदाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










