Dance Deewane 4 Winner: गौरव-नितिन बने विनर, इन दो बॉलीवुड एक्टर को करना चाहते हैं कोरियोग्राफ

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 May 2024 3:57 PM

विज्ञापन

dance deewane 4

नितिन और गौरव ने डांस दीवाने 4 में सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. ट्राफी के साथ-साथ उन्हें 20 लाख रुपये भी मिले. इस शो को माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जज करते थे.

विज्ञापन

Dance Deewane 4 Winner: डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ सीजन 4 को विनर मिल गया. नितिन और गौरव ने ट्राफी अपने नाम कर लिया. इसी साल फरवरी में शो शुरू हुआ था और इसे माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने जज किया. नितिन और गौरव को ट्राफी के साथ 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार भी मिला. दोनों ने अपने डांस से दर्शकों और जजेस को हमेशा इम्प्रेस किया है. अब जीत के बाद नितिन और गौरव ने बात की.


नितिन और गौरव ने जीती डांस दीवाने की ट्राफी
19 साल के नितिन बैंगलोर से है और 22 साल के गौरव दिल्ली से है. अलग-अलग राज्य से दोनों है और दोनों का डांस के प्रति जुनून ‘डांस दीवाने’ में देखने लायक होता था. जज माधुरी दीक्षित ने उन्हें कई बार शगुन के तौर पर 101 रुपये भी दिए. उन्हें टाइगर श्रॉफ का भी समर्थन मिला था. अब पिंकविला से बातचीत में दोनों ने बताया कि जीती हुई राशि से वो क्या करेंगे. नितिन ने बताया कि वो जीती हुई राशि अपने माता-पिता को देंगे और कुछ पैसे वो चैरिटेबल ट्रस्ट को देंगे. वहीं, गौरव ने बताया कि वो पैसे अपने पिता को कर्ज चुकाने के लिए देंगे. कुछ पैसे वो अपनी ट्रैवल पर खर्च करेंगे.

Dance Deewane: हाथ में चोट लगने के बाद भी अंकिता लोखंडे ने माधुरी दीक्षित के लिए किया डांस, फैंस बोले- एक फ्रेम में 2 रानियां…

Dance Deewane 4: करिश्मा कपूर-माधुरी दीक्षित का हुआ डांस फेस ऑफ, VIDEO देख फैंस बोले- अभी भी लगता है…

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में आसिम रियाज लगाएंगे जान की बाजी, इन दो नामों पर लगी मुहर


नितिन और गौरव किसे करना चाहते हैं कोरियोग्राफ
नितिन और गौरव से पूछा गया कि आप किस एक्टर के लिए कोरियोग्राफी करना चाहेंगे? इसपर नितिन ने कहा कि वो प्रभु देवा सर और ऋतिक रोशन सर को कोरियोग्राफ करना चाहते है. गौरव ने कहा कि वो भी ऋतिक रोशन को कोरियोग्राफ करना चाहते हैं. गौरतलब है कि ‘डांस दीवाने 4′ के फिनाले में श्रीरंग और वर्षा, युवांश और युवराज, दिवांश और हर्षा, चैनवीर और चिराश्री, तरनजोत और काश्वी और नितिन और गौरव थे. हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नितिन औऱ गौरव ने ट्राफी अपने नाम कर ली.

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola