Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में आसिम रियाज लगाएंगे जान की बाजी, इन दो नामों पर लगी मुहर
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 May 2024 12:50 PM
Asim Riaz
Khatron Ke Khiladi 14: मेकर्स धीरे-धीरे खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से सस्पेंस हटा रहे हैं. कुछ पॉपुलर स्टार्स के नाम सामने आए थे, जो इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं. अब तीनों नामों पर मुहर लग गई है.
Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. शो जल्द ही शुरू होने वाला है और इस हर बार की तरह रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे. फैंस जानने को बेताब है कि इस सीजन कौन-कौन से कलाकार इसका हिस्सा बनेंहे. जैसे-जैसे शूटिंग की तारीख नजदीक आ रही, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इस रोमांचक शो के लिए अब तक 2 कंटस्टेंट के नाम पर मुहर लग गई है.
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में भाग ले रहे आसिम रियाज
मेकर्स धीरे-धीरे खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से सस्पेंस हटा रहे हैं. आसिम रियाज शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं और उन्होंने इस बारे में खुद कन्फर्म किया है. उन्होंने शो में भाग लेने को लेकर कहा, “मैं खतरों के खिलाड़ी 14 में चुनौतियों पर काबू पाने और अपनी सीमाओं का परीक्षण करने को लेकर रोमांचित हूं.” साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने फैंस को ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि मैं क्या करने में सक्षम हूं. बता दें कि आसिम को बिग बॉस 13 से लोकप्रियता मिली है, जहां वो रनर-अप बने थे.
टाइगर श्रॉफ और गशमीर महाजनी होंगे खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा
खतरों के खिलाड़ी 14 में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी भाग ले रही हैं. कृष्णा ने खुद कन्फर्म कर दिया है. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया, मैं इस अवसर और इस फैक्ट के लिए बहुत आभारी हूं कि मुझे कुछ अनोखा अनुभव करने को मिला. साथ ही उन्होंने कहा कि, मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है. वहीं, इमली फेम एक्टर गशमीर महाजनी भी इस रोमांचक शो में भाग ले रहे हैं. उन्होंने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. उन्होंने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है.
Khatron Ke Khiladi 14: टीवी की हसीना बनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट! खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स
खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग ले सकते हैं ये सेलेब्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए मेकर्स ने कई स्टार्स को अप्रोच किया है. इसमें अभिषेक कुमार, अभिषेक मल्हान, हेली शाह, नीति टेलर, अदिति शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, सुमोना चक्रवर्ती का नाम शामिल हैं. का जा रहा है कि इसमें अनुपमा फेम तोशू यानी आशीष मेहरोत्रा भी इसका हिस्सा होंगे. उन्होंने अनुपमा को अलविदा कह दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










