Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 13 कंटेस्टेंट्स, सेलेब्स के नाम हुए लीक!

Updated:
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 13 कंटेस्टेंट्स, सेलेब्स के नाम हुए लीक!

Khatron Ke Khiladi 14: ‘बिग बॉस 17’ के खत्म होने के बाद, दर्शकों का पसंदीदा शो फिर से वापस आ रहा है. रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 14वां सीजन शुरू हो रहा है और इसके लिए फैंस में काफी एक्साइटेड है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14:खतरों के खिलाड़ी’ का 14वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. शो को लेकर हर दिन कोई ना कोई नया अपडेट आ रहा है. शो में एंट्री करने के लिए कई बड़े स्टारों के नाम सामने आए हैं, लेकिन अब तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है. मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट के नाम की अनाउंसमेंट नहीं की है. कहा जा रहा है कि शो अप्रैल से पहले लॉन्च नहीं होगा. चलिए शो से जुड़ी बातें आपको बताते है.


कौन होंगे खतरों के खिलाड़ी 14 के दावेदार
अब तक, कई कंटेस्टेंट्स को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है. इसमें शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, विवेक दहिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, ईशा मालविया और समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा का नाम सामने आया है. हालांकि मेकर्स की बातचीत इनके साथ चल रही है. पहले भी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन दोनों ने उस समय भाग लेने से मना कर दिया था. मेकर्स जानते हैं कि ‘बिग बॉस’ 16 के हिट होने का एक बड़ा कारण अंकिता और प्रियंका की दोस्ती थी.

कहां होगी खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग
‘इंडिया फोरम’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल रोहित शेट्टी की टीम ने पहले ही जॉर्जिया और थाईलैंड का दौरा लिया है. इस बार केप टाउन के अलावा जॉर्जिया में शो की शूटिंग हो सकती है. कहा जा रहा है कि स्टंट इस बार और ज्यादा कठिन होंगे. वहीं, यह शो अप्रैल से पहले लॉन्च नहीं किया जा रहा है. निर्माताओं की नजर है कि एक या दो महीने के भीतर में शो की शूटिंग के लिए तैयार हो जाएंगे. इसलिए उनकी नजर मई या जून के महीने में शो शुरू होने के लिए तैयार होने पर है.


खतरों के खिलाड़ी के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात
इस शो के बारे में बताया जाए तो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” एक अमेरिकी शो फियर फैक्टर पर बेस्ड है. यह शो पहली बार सोनी टीवी पर “फीयर फैक्टर इंडिया” के नाम से लॉन्च किया गया था, बाद में इसे कलर्स टीवी को बेच दिया गया था और 21 जुलाई 2008 को फिर से लॉन्च किया गया था. 1 अगस्त 2020 को फिर से “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया” के रूप में लॉन्च किया गया था.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार लगाएंगे जान की बाजी, इन नामों पर लगी मुहर!


‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ के विनर कौन थे?
पिछले सीजन ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ के विनर डिनो जेम्स थे. वह एक रैपर हैं. उनका गाना ‘लूजर’ बहुत पॉपुलर हुआ था. डिनो जेम्स ने रैप के अलावा अभिनय में भी काम किया है, जिससे उन्होंने अपनी पहचान बनाई. वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ पिछले सीजन्स को पीछे छोड़ेगा और अब तक का सबसे सफल सीजन बनेगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola