Coolie X Review: रजनीकांत की 'कुली' ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? X रिव्यू में हुआ खुलासा, यूजर्स बोले- सीटियां, जयकारे और पागलपन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Aug 2025 8:36 AM

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 4

Coolie Movie X Review: लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित 'कुली' पर X (Twitter) यूजर्स के रिव्यू की बाढ़ आ गई है. जिससे साफ है कि रजनीकांत का एक्शन, नागार्जुन का विलेन अवतार और आमिर खान का सरप्राइज कैमियो छा गया है.

विज्ञापन

Coolie Movie X Review: साल 2025 की सबसे ज्यादा चर्चा में रही लोकेश कनगराज की ‘कुली’ आखिरकार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आ चुकी है. रजनीकांत के दमदार अंदाज, नागार्जुन के खतरनाक विलेन अवतार और आमिर खान के सरप्राइज कैमियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. वहीं, उपेंद्र की मौजूदगी ने कन्नड़ मार्केट में भी फिल्म को ट्रेंडिंग बना दिया. रिलीज के दिन ही ‘कुली’ का सामना ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से हुआ, लेकिन X (Twitter) पर मिल रहे रिव्यूज बता रहे हैं कि थलाइवा का जादू बरकरार है.

यूजर्स एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक और स्टार पावर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इंटरवल के बाद फिल्म और भी ग्रिपिंग हो जाती है. ट्रेंडिंग हैशटैग्स और लगातार आ रहे पॉजिटिव रिएक्शन साफ इशारा दे रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ की चाल तेज है. आइए बताते हैं पूरा रिव्यू.

कुली एक्स रिव्यू हिट या फ्लॉप? (Coolie X Review)

एक यूजर ने कहा, “जैसे ही स्क्रीन जगमगा उठी – सीटियां, जयकारे और पागलपन! #कुली में #रजनीकांत सिर्फ सिनेमा नहीं, एक उत्सव है!”

दूसरे यूजर ने कहा. “#कुली बेहतरीन पहला भाग, अच्छे क्लिप हैंगर के साथ. दूसरे भाग की ओर बढ़ते हुए मैं अपना रिव्यू पोस्ट करूंगा.”

एक अन्य यूजर ने कहा. “सबसे ज्यादा देखने लायक फिल्मों में से एक – 1.5/5. एक कट्टर रजनीकांत प्रशंसक होने के नाते, मुझे यह नकली, जबरदस्ती और उबाऊ लगा. यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने यह धमाका किया. लोकेश बस जरूरत से ज्यादा प्रचारित किया गया एक घटिया इंसान है, लियो से लेकर कुली तक, बिल्कुल बकवास.”

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Review: बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच सुपरस्टार सूर्या, ऋषभ शेट्टी और नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिनेमा की जीत…

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए रजनीकांत तैयार, पहले दिन की कमाई जान लगेगा झटका

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola