Coolie Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए रजनीकांत तैयार, पहले दिन की कमाई जान लगेगा झटका
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Aug 2025 6:32 PM
कुली के 10वें दिन का कलेक्शन, तसवीर- इंस्टाग्राम
Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की कुली साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. वॉर 2 के साथ टक्कर के बावजूद यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के लिए तैयार है. एक्शन ड्रामा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लियो के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़कर कॉलीवुड के लिए इतिहास भी बना सकती है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर ये कितना करोड़ कमाएगी.
Coolie Box Office Collection Day 1: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक लोकेश कनगराज की कुली, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. वॉर 2 से जबरदस्त टक्कर के बावजूद रजनीकांत स्टारर एक्शन ड्रामा प्री-सेल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अपने शुरुआती वीकेंड में ये 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी.
कुली के स्टारकास्ट की हो रही है चर्चा
रजनीकांत और लोकेश की जोड़ी की वजह से कुली पहले से तेलुगु बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई थी. हालांकि बाद में पता चला कि इसमें नागार्जुन ने विलेन की भूमिका निभाई है और आमिर खान कैमियो रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा उपेंद्र की कास्टिंग ने कन्नड़ बाजार में मूवी को और ट्रेंड में ला दिया.
पहले दिन कुली इतना कर सकती है कमाई (Coolie Box Office Collection Day 1)
रजनीकांत स्टारर कुली बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 63-67 करोड़ की कमाई कर सकती है. इसमें 26-27 करोड़ तमिलनाडु से आने की उम्मीद है. तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) से लगभग 17 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद है.
रजनीकांत के करियर की टॉप ओपनिंग की उम्मीद
अगर कुली 63-67 करोड़ के बीच कमाई करती है, तो यह रजनीकांत के करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनर बन जाएगी. यह 2.0 को पीछे छोड़ जाएगी, जिसने 2018 में 60.25 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद लियो की 66 करोड़ की कमाई को पछाड़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कॉलीवुड के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने का भी मौका है.
यह भी पढ़ें- Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, हिट या फ्लॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










