Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, हिट या फ्लॉप
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Aug 2025 6:29 PM
Coolie Review first review
Coolie First Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को लेकर फैंस में गजब की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी. इसी बीच एक्शन ड्रामा का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है.
Coolie First Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली को लेकर ट्रेंड में बने हुए हैं. एक्टर की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी बीच अभिनेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने लोकेश कनगराज की ‘कुली’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी. जिसके बाद उनका अपना रिव्यू शेयर किया.
रजनीकांत को इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर स्टालिन ने दी बधाई
उदयनिधि स्टालिन ने कुली का रिव्यू शेयर करते हुए इसे ‘मास एंटरटेनर’ बताया. उन्होंने रजनीकांत को सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर बधाई भी दी. उन्होंने लिखा, “मुझे हमारे सुपरस्टार @rajinikanth सर को फिल्म इंडस्ट्री में 50 शानदार साल पूरे करने पर बधाई देते हुए बेहद खुशी हो रही है.”
उदयनिधि स्टालिन ने कुली का फर्स्ट रिव्यू किया शेयर
उन्होंने कुली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी. उन्होंने लिखा, “मोस्ट अवेटेड फिल्म #कुली की एक झलक पाने का मौका मिला. मैंने इस दमदार और मनोरंजक फिल्म का भरपूर आनंद लिया और मुझे यकीन है कि यह दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लेगी.”
स्टालिन ने पूरी टीम को दी बधाई
स्टालिन ने पूरी टीम को बधाई और सफलता की कामना करते हुए अंत में लिखा, “@rajinikanth सर, @sunpictures, #Sathyaraj सर, @Dir_Lokesh, #AamirKhan सर, @iamnagarjuna सर, @nimmaupendra सर, @anirudhofficial, #SoubinShahir, @shrutihaasan और इस फिल्म के पीछे की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.”
लोकेश ने स्टालिन को कहा थैंक्यू
लोकेश ने अपने एक्स पर स्टालिन के रिव्यू को री पोस्ट किया और लिखा, “आपके दयालु शब्दों के लिए बहुत आभारी हूं, @उधयस्टालिन सर… यह जानकर खुशी हुई कि आपको फिल्म पसंद आई सर, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” कुली में रजनीकांत, नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन और आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने सेल्फी ले रहे शख्स को मारा धक्का, कंगना रनौत ने उठाए सवाल, बोली- उनके नखरे को सिर्फ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










