Chandu Champion: बॉक्स ऑफिस पर चैंपियन बनकर गदर मचाएंगे कार्तिक आर्यन, एडवांस बुकिंग में बेच डाले इतने टिकट

Updated:
विज्ञापन
Chandu Champion OTT

Chandu Champion OTT

Chandu Champion Advance Booking: साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज है. आइये जानते हैं एंडवांस बुकिंग में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Chandu Champion Advance Booking: कार्तिक आर्यन इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “चंदू चैंपियन” की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कबीर खान की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फैंस अभी से ही अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए टिकट खरीद रहे हैं. चंदू चैंपियन ने अब तक 9000 टिकट बेची हैं, जिससे लगभग 27 लाख रुपये की बुकिंग हुई है.


14 जून को रिलीज होगी चंदू चैंपियन
साजिद नाडियाडवाला की ओर से समर्थित और कबीर खान द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन अगले दो दिनों (14 जून) में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म तैराकी के लिए भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. उन्हें साल 2018 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है.

Also Read- कार्तिक आर्यन को चाहिए इन खूबियों वाली लाइफ पार्टनर, चंदू चैंपियन एक्टर बोले- परफेक्ट होकर कोई भी…

Also Read- Kartik aaryan के ट्रेनर ने चंदू चैंपियन में उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का बताया राज

Also Read- Chandu Champion: बॉक्सर बनकर छा गए कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन का दूसरा पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म


चंदू चैंपियन ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
यह फिल्म देश में 2822 शो में लगभग 9004 टिकट बेचने में सफल रही है. Sacnilk के मुताबिक फिल्म का कुल कलेक्शन फिलहाल 26.99 लाख रुपये है. ब्लॉक बुकिंग के साथ फिल्म ने करीब 70 लाख रुपये की कमाई कर ली है. अगर दर्शक ऐसे ही एडवांस बुकिंग में दिलचस्पी दिखाते रहे, तो ये मूवी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई कर सकती है. कुछ दिन पहले, भारत के सेना प्रमुख और उच्च पदस्थ अधिकारियों के लिए दिल्ली में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को सम्मानित किया था.


कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत
कार्तिक ने फिल्म में मुरलीकांत पेटकर की मुख्य भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्होंने जबरदस्त बदलाव किया है. ई-टाइम्स संग बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि इस मूवी के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. एक्टर ने कहा, “इस बॉडी को बनाने में बहुत धैर्य रखना पड़ा और इसमें काफी समय लगा. मैंने कभी इस तरह की फिल्म, इस तरह की शैली की कल्पना नहीं की थी और यह कुछ ऐसा है, जिसे मैंने कभी करने का प्रयास भी नहीं किया है. मैं हर संभव तरीके से अपना 200 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहा था – चाहे वह मानसिक स्थिति हो या शारीरिक हमने बहुत सारी वर्कशॉप, रीडिंग सेशन किए.

Also Read- Dostana 2 से बाहर होने पर फाइनली कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं तब चुप था लेकिन अब…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola