Dostana 2 से बाहर होने पर फाइनली कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं तब चुप था लेकिन अब…

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jun 2024 3:33 PM

विज्ञापन

Kartik Aaryan

Dostana 2: कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से क्यों बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

विज्ञापन

Dostana 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर जल्द ही फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले है. फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अब एक्टर ने सालों बाद खुलासा किया है कि उन्हें दोस्ताना 2 से क्यों बाहर किया गया था.


दोस्ताना 2 से बाहर हुए थे कार्तिक आर्यन
दरअसल साल 2021 में, जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से बाहर करने की अनाउंसमेंट की थी, इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था. करण और कार्तिक के बीच अनबन की अटकलें लगने लगीं. 16 अप्रैल 2021 को, एक ऑफिशियल बयान में, धर्मा प्रोडक्शंस ने घोषणा की, जिसमें लिखा, “प्रोफेशनल परिस्थितियों के कारण, जिस पर हमने सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया है, हम कोलिन डी’कुन्हा द्वारा निर्देशित दोस्ताना 2 का दोबारा कास्टिंग शुरू करेंगे.”

Also Read- सारा अली खान-कियारा आडवाणी नहीं ये है कार्तिक आर्यन की फेवरेट को-स्टार, आप भी जानें नाम

Also Read- Dostana 2 बंद होने पर जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच…

Also Read- कार्तिक आर्यन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई तूफान में गई मामा-मामी की जान


दोस्ताना 2 से बाहर होने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी
कार्तिक आर्यन ने लल्लनटॉप से ​​बात करते हुए कहा, “यह खबर अब काफी पुरानी हो चुकी है. कई बार गलतफहमी हो जाती है या किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, खासकर जब कुछ लिखा जाता है और वह बिल्कुल अलग लगता है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं तब भी साइलेंट था और अब भी साइलेंट हूं उन बातों पर.


किसी भी मुद्दे में चुप रहना पसंद करते हैं कार्तिक आर्यन
एक्टर ने कहा, ”मैं बस 100 परसेंट काम करता हूं, लेकिन जब भी ऐसी कोई खबर आती है या कोई विवाद आ जाता है तो मैं अपने शेल में रहता हूं, मैं चुप रहना पसंद करता हूं. मैं अपने काम पर 100% ध्यान केंद्रित करता हूं और जब ऐसे विवाद होते हैं, तो मैं उनके बारे में शांत रहता हूं. मैं उनमें ज्यादा शामिल नहीं होता हूं और मैं इसमें शामिल होकर किसी को कुछ भी साबित नहीं करना है.” वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- VIDEO: कार्तिक आर्यन के लिए आम लेकर पहुंचा फैन, फिर जो हुआ आपने भी नहीं सोचा होगा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola