Zubeen Garg: ‘या अली’ फेम गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी स्थित घर पहुंचा, पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Sep 2025 2:59 PM
जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी स्थित घर पहुंचा, फोटो- एक्स
Zubeen Garg: असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में 19 सितंबर को निधन हुआ. आज रविवार को गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर पहुंच गया है, जहां गरिमा सैकिया गर्ग ने दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि दी.
Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे. 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय एक हादसे में उनका निधन हो गया. जुबीन गर्ग ने अपनी सुरीली आवाज और बेहतरीन गानों से न सिर्फ असम बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई थी. बॉलीवुड में उन्हें फिल्म गैंगस्टर के सुपरहिट गाने “या अली” के लिए हमेशा याद किया जाएगा. गायक का पार्थिव शरीर अब गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर पहुंच चुका है. जहां भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ लगी है, जो अपने प्रिय गायक को विदाई देने पहुंचे हैं.
#WATCH | Assam: Hearse van, carrying the mortal remains of singer Zubeen Garg, arrives at his residence in Guwahati. He passed away after a scuba diving accident in Singapore on 19th September. pic.twitter.com/X9HGWwsjo1
— ANI (@ANI) September 21, 2025
पत्नी की भावुक श्रद्धांजलि
#WATCH | Assam: Wife of singer Zubeen Garg, film producer Garima Saikia Garg pays a tearful tribute to her husband, at their residence in Guwahati. pic.twitter.com/aprGvhJUkE
— ANI (@ANI) September 21, 2025
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, जुबीन गर्ग की पत्नी और फिल्म निर्माता गरिमा सैकिया गर्ग उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं. इस भावुक पल को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.
हादसे के बाद नहीं बच सके जुबीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी अचानक वह समुद्र में बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने उनके चाहने वालों और संगीत जगत को गहरा सदमा पहुंचाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










