Lokah Chapter 1 Box Office Records: 'लोका' ने दुनियाभर में रचा बड़ा इतिहास, मोहनलाल की फिल्म को पछाड़ बनी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Sep 2025 1:55 PM

विज्ञापन

लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा का बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Lokah Chapter 1 Box Office Records: लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा ने 271 करोड़ कमा कर L2: Empuraan का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जानें पूरी वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट और टॉप मलयालम फिल्में.

विज्ञापन

Lokah Chapter 1 Box Office Records: मलयालम सिनेमा का जादू लगातार बॉक्स ऑफिस पर चमक रहा है. लोका: चैप्टर 1- चंद्रा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे शनिवार को लगभग 3.25 करोड़ रुपये का नेट लेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल बढ़कर 271 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे यह हाल ही में रिलीज हुई मोहनलाल स्टारर L2: Empuraan (266.81 करोड़) को पीछे छोड़कर अब तक की सबसे बड़ी मलयालम फिल्म बन गई है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • भारत (ग्रॉस कलेक्शन): 156.55 करोड़ रुपये
  • ओवरसीज: 114.45 करोड़ रुपये
  • कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 271 करोड़ रुपये

कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर यह सुपरहीरो फिल्म मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुकी है.

मलयालम इंडस्ट्री की हालिया सफलता

पिछले कुछ सालों में मलयालम सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.

  • 2018: एवरीवन इज अ हीरो (2023) ने इंडस्ट्री का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पहली बार बदला.
  • मंजुम्मेल बॉयज (2024) ने 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ.
  • एल2 एम्पुरान (2025) ने 250 करोड़ का माइलस्टोन पार किया.

अब लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

टॉप 10 मलयालम फिल्में (वर्ल्डवाइड ग्रॉस)

  1. लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा (2025) – 263.50 करोड़ रुपये
  2. एल2: एम्पुरान(2025) – 262.00 करोड़ रुपये
  3. मंजुम्मेल बॉयज (2024) – 240.50 करोड़ रुपये
  4. थुडारम (2025) – 232.00 करोड़ रुपये
  5. 2018 (2023) – 174.25 करोड़ रुपये
  6. आदुजीविथम (2024) – 157.50 करोड़ रुपये
  7. आवेशम (2024) – 155.00 करोड़ रुपये
  8. पुलिमुरुगन (2016) – 137.00 करोड़ रुपये
  9. प्रेमलु (2024) – 136.00 करोड़ रुपये
  10. लूसिफर (2019) – 125.25 करोड़ रुपये

सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत

लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा मलयालम सिनेमा के पहले प्लान्ड सिनेमैटिक यूनिवर्स की ओपनिंग फिल्म है. दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया से यह यूनिवर्स एक शानदार शुरुआत कर चुकी है. फिल्म की तेज रफ्तार को देखते हुए, इसके 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: पास या फेल? अक्षय कुमार-अरशद वारसी कोर्टरूम ड्रामा के तीसरे दिन की कमाई चौंकाने वाली

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola