Zubeen Garg Funeral: 'असम के रॉकस्टार' जुबीन गर्ग का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अपडेट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Sep 2025 8:15 AM
जुबीन गर्ग संस्कार, फोटो- एक्स (पहले ट्विटर)
Zubeen Garg Funeral: असम के दिग्गज सिंगर जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार गुवाहाटी के पास उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी जानकारी.
Zubeen Garg Funeral: भारतीय संगीत जगत इन दिनों शोक में डूबा हुआ है. मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है. ‘या अली’ जैसे सुपरहिट गाने से लोकप्रियता पाने वाले जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हो गया. अचानक हुई इस घटना ने उनके परिवार, फैंस और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है. बीते दिनों सिंगर का पार्थिव शरीर गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर पहुंचा, जहां अंतिम विदाई देने लाखों प्रशंसको की भीड़ इकठ्ठा हुई. वहीं, उनकी पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल हुआ.
इस बीच असम के मुख्यमंत्री ने दिवंगत गायक के अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट दी है. आइए बताते हैं सबकुछ.
जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार का स्थान
After discussions with the family of Zubeen Garg, #AssamCabinet has approved allotment of 10 bigha land in Kamarkuchi, near Guwahati where our #BelovedZubeen will be laid to rest on September 23. pic.twitter.com/3Mdf9gdUuh
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 21, 2025
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार गुवाहाटी के पास स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. सीएम ने कहा कि यह फैसला उनके परिवार और चाहने वालों की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है. रविवार को गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सोमवार को भी फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे.
मुख्यमंत्री ने दी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि
শব্দ আজি নিজেই নিজত আবদ্ধ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 19, 2025
Today Assam lost one of its favourite sons. I am in a loss of words to describe what Zubeen meant for Assam. He has gone too early, this was not an age to go.
Zubeen's voice had an unmatched ability to energise people and his music spoke directly to…
सीएम बिस्वा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जुबीन गर्ग को ‘असम का रॉकस्टार’ बताया और कहा कि उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी. उन्होंने यह भी साझा किया कि जिस तरह से हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, वह जुबीन गर्ग के प्रति लोगों के गहरे लगाव और सम्मान को दर्शाता है.
जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सवाल
हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी मौत को एक हादसा बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे साजिश का रूप भी दिया है. इस पर परिवार ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. वर्तमान में जांच पूरी होने तक कोई भी ठोस बयान सामने नहीं आया है.
फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर
The legend's last journey continues through the streets of Guwahati.#BelovedZubeen pic.twitter.com/3zco3uZGk0
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 21, 2025
जुबीन गर्ग न सिर्फ असमिया बल्कि हिंदी और बंगाली संगीत के भी बड़े सितारे रहे हैं. उन्होंने फिल्मों और एलबम्स में अपनी आवाज दी और लाखों दिलों को छुआ. उनके निधन से इंडस्ट्री में गहरा खालीपन महसूस किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










