Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की 'बागी 4' दुनियाभर में हुई फुस्स, टोटल आंकड़े जान सिर पटक लेंगे

बागी 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बागी 4' वर्ल्डवाइड सिर्फ 77 करोड़ कमा पाई. वहीं, भारत में यह महज 52.77 करोड़ तक पहुंची है. इस बीच आइए पूरी डे वाइज रिपोर्ट जानते हैं.
Baaghi 4 Worldwide Collection: एक समय बॉलीवुड की सफल एक्शन फ्रेंचाइजी कही जाने वाली बागी सीरीज की चौथी फिल्म ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रही. टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ तक नहीं कमा पाई और 16 दिनों में ही लाखों पर सिमट चुकी है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
बागी 4 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बागी 4 ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ ₹77 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹52.77 करोड़ तक सीमित रह गया है. बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद यह आंकड़ा बेहद निराशाजनक माना जा रहा है.
भारत में बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे वाइज
Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.79 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.48 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 15- 0.07 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 16- 0.08 करोड़
टोटल कलेक्शन- 52.77 करोड़ रुपये
फिल्म के बारे में
बागी 4 का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह 2013 की तमिल फिल्म ऐंथू ऐंथू ऐंथू का हिंदी रीमेक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










