Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में ऐसे मिलेंगे अरमान -अभीरा, कियारा फिर से लेने लगेगी ड्रग्स, कमरा नंबर 333 में कौन सा राज छिपा है?

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Sep 2025 2:20 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनोज, मनीषा को मनाता है कि वह कियारा को वापस आने के लिए कहे. हालांकि मनीषा उसकी बात नहीं सुनती. दूसरी तरफ गीतांजलि की बात मानकर अरमान उसे हनीमून पर ले जाने के लिए मान जाएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा और कावेरी रिसॉर्ट में बुकिंग मैनेज करते-करते काफी थक जाती है. अभीरा दोनों को देखती है कि वह काफी थक गई है. रिसॉर्ट में एक गेस्ट कावेरी से लोकल डिश की डिमांड करता है. कावेरी इसे बनाने में अभीरा से हेल्प मांगती है, लेकिन वह उसकी मदद नहीं करती. मायरा उससे पूछती है कि अभीरा उनकी मदद क्यों नहीं कर रही. इसपर कावेरी उसे समझाती है कि अभीरा अभी इमोशनली ठीक नहीं है और इससे उबरने में वक्त लगेगा. हालांकि मायरा और कावेरी को वह डिश बनाने में संघर्ष करते देख अभीरा उनकी मदद के लिए आती है.

कियारा फिर से लेने लगेगी ड्रग्स

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनोज, कियारा से पोद्दार हाउस लौटने के लिए कहता है. कियारा कहती है कि अगर वह वापस आ गई, तो मनीषा को ये पसंद नहीं आएगा. मनोज, मनीषा को मानता है और उसे याद दिलाता है कि एक दिन कियारा ससुराल चली जाएगी. मनीषा ये सब सुनकर भी मना कर देती है. कियारा फिर से ड्रग्स लेने लगती है. हालांकि वह फैसला करती है कि समय रहते वह इसे छोड़ देगी. दूसरी तरफ गीतांजलि की बात मानकर अरमान उसे हनीमून पर ले जाने के लिए मान जाएगा.

मसूरी में ऐसे मिलेंगे अरमान और अभीरा

रिसॉर्ट में गेस्ट खाने की तारीफ करते हैं. बाद में एक गेस्ट कमरे नंबर 333 का लाइट खराब होने के बारे में कहता है. अभीरा मजाकिया अंदाज में कहती है कि कमरे में भूत-प्रेत का साया है. कावेरी ये सुनकर गेस्ट के सामने बात को छिपाने की कोशिश करती है. मायरा, कावेरी से पूछती है कि क्या उसे डर लग रहा है. कावेरी इस बात से इनकार कर देती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या को बताता है कि वह गीतांजलि को हनीमून पर ले जा रहा है. मसूरी में अरमान और अभीरा देवी दुर्गा की मूर्ति को गिरने से बचाने के लिए दौड़कर जाते हैं. ऐसे दोनों वहां पर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हनीमून के लिए गीतांजलि को बेवकूफ बनाकर मसूरी ले जाएगा अरमान, रिजॉर्ट में अभीरा करेगी स्वागत, लगेगा बड़ा सदमा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola