World Most Expensive Film: ‘कल्कि’ या ‘आरआरआर’ नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी फिल्म, बजट जान चौंक जाएंगे

World Most Expensive Film: कल्कि 2898 एडी और आरआरआर नहीं बल्कि ये फिल्म दुनिया की सबसे महंगी फिल्म मानी जाती है. जिसके बजट को जानकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे.
World Most Expensive Film: आज के समय में फिल्मों पर पानी की तरह पैसे बहाए जाते हैं. कोई सामान्य फिल्म भी 50-100 करोड़ रुपए से कम की नहीं बनती. वहीं, बड़ी बजट की फिल्मों में 500-600 करोड़ रुपए खर्च आराम से चले जाते हैं. जिनमें ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘आरआरआर’, ‘आदिपुरुष’, पठान और ‘साहो’ जैसी फिल्मों का नाम सबसे पहले आता है. ऐसे में आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिनके आगे प्रभास और शाहरूख खान जैसे सितारे भी कुछ नहीं.
दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है?
दुनिया के सबसे महंगी फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. जिसका टाइटल ‘स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस’ है. यह फिल्म साल 1983 में आई ‘रिटर्न ऑफ द लेडी’ का सीक्वल थी. इस फिल्म में हैरिसन फोर्ड, मार्क हैमिल, कैरी फिशर, एडम ड्राइवर और डेली रिडलने जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. फिल्म का बजट लगभग $447 मिलियन था यानी कि इंडियन करंसी के मुताबिक 37,373,581,494 रुपए था. फिल्म को बॉक्सऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला और दुनियाभर में इस फिल्म के 2.07 बिलियन डॉलर यानी कि 1,72,06,86,46,500 रुपये का कारोबार किया.
Also Read: OTT Adda: अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस के दीवाने हैं, तो मोक्ष आइलैंड आपके लिए है परफेक्ट
Also Read: OTT Releases This week: इस वीकेंड एक मिनट नहीं होंगे बोर… रिलीज हुई है 5 नई फिल्में और वेब सीरीज
फिल्म के बारे में
‘स्टार वार’ सीरीज के सीक्वल और सातवीं फिल्म 15 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और इसे ऑस्कर में 5 नॉमिनेशन भी मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










