Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, वीकेंड में जरूर करें एंजॉय

Updated:
विज्ञापन
Vicky kaushal, tripti dimri and ammy virk

Vicky kaushal, tripti dimri and ammy virk

Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. अगर अभी तक आपने ये कॉमेडी मूवी नहीं देखी है, तो इस वीकेंड जरूर एंजॉय करें. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bad Newz OTT Release: आनंद तिवारी की ओर से निर्देशित और विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर कॉमेडी ड्रामा बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. 19 जुलाई की रिलीज हुई फिल्म ने दुनिया भर में 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म में नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा, नेहा शर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह और फैसल राशिद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अब इस पॉपुलर मूवी ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है. जी हां अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो इसे जरूर ओटीटी पर एंजॉय करें.

कब और किस ओटीटी प्लेफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं बैड न्यूज

विक्की कौशल की बैड न्यूज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसे में दर्शक इस वीकेंड इसे जरूर एंजॉय कर सकते हैं. ओटीटी दिग्गज ने इसकी अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर की. उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘आज की ताजा खबर, बैड न्यूज अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.’ प्राइम वीडियो पर ये पहले ही आ चुकी थी, लेकिन उस वक्त लोगों के लिए ये रेंट पर थी. हालांकि अब जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वो इसे आसानी से एंजॉय कर सकते हैं.

क्या है बैड न्यूज की कहानी

सच्ची घटनाओं से प्रेरित, यह फिल्म हेटरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन के एक दुर्लभ मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सलोनी बग्गा (तृप्ति डिमरी) को पता चलता है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है, लेकिन दोनों बच्चों का पिता अलग-अलग है. विक्की कौशल और एमी विर्क खुद को अच्छा पिता साबित करने के लिए लड़ते हैं. कॉमेडी-रोमांस से भरपूर इस फिल्म को ट्विटर पर नेटिजन्स ने ओवरऑल काफी एंटरटेनिंग बताया था.

किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं विक्की और तृप्ति डिमरी

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अगली बार छावा में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी का किरदार निभा रहे हैं. वह जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं. वहीं तृप्ति डिमरी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरीसंग नजर आएंगी. एमी को आखिरी बार खेल खेल में देखा गया था.

Also Read- Bad Newz Collection: 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई विक्की कौशल की फिल्म

Also Read- Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म एक ट्विस्ट के साथ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जरूर करें एंजॉय

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

विक्की कौशल की बैड न्यूज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसे में दर्शक इस वीकेंड इसे जरूर एंजॉय कर सकते हैं. ओटीटी दिग्गज ने इसकी अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर की. उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'आज की ताजा खबर, बैड न्यूज अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.' प्राइम वीडियो पर ये पहले ही आ चुकी थी, लेकिन उस वक्त लोगों के लिए ये रेंट पर थी. हालांकि अब जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वो इसे आसानी से एंजॉय कर सकते हैं.