OTT Releases This week: इस वीकेंड एक मिनट नहीं होंगे बोर… रिलीज हुई है 5 नई फिल्में और वेब सीरीज
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Sep 2024 1:47 PM
OTT Releases This week: वीकेंड आ चुका है और आज हम आपको कुछ ऐसे नए वेब सीरीज और फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.
OTT Releases This week: वीकेंड का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. वर्क स्ट्रेस को कम करने और अपनी फैमिली संग कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज को एंजॉय कर करते हैं. इस हफ्ते द ग्रेट इंडियन कपिल शो से लेकर इनसाइड आउट 2 जैसे शोज आप देख सकते हैं.
पेंगुइन (The Penguin)
द बैटमैन पर बेस्ड स्पिन-ऑफ, पेंगुइन जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. क्राइम ड्रामा ओसवाल्ड ‘ओज’ कोबलपॉट के उदय पर केंद्रित है, जो कारमाइन फाल्कोन की मृत्यु के बाद गोथम में अपनी स्थिति को मजबूत करने के अवसर का लाभ उठाता है. 8 एपिसोड के इस सीरीज में आपको काफी मजा आने वाला है.
अगाथा ऑल अलोंग (Agatha All Along)
मार्वल की “वांडाविजन” से एक स्पिन-ऑफ, सीरीज अगाथा हार्कनेस को फॉलो करती है, जो चुड़ैलों के रास्ते पर चलने के लिए एक समूह बनाती है. इस हॉरर सीरीज को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (The Great Indian Kapil Show Season 2)
द ग्रेट इंडियन कपिल शो दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर लौट आया है. कपिल शर्मा अपनी गैंग के साथ दर्शकों को हंसी का ओवरडोज देंगे. नए सीजन की गेस्ट लिस्ट में आलिया भट्ट, करण जौहर, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर जैसी फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगे.
हिज थ्री डॉटर्स (His Three Daughters)
अजाजेल जैकब्स की ओर से निर्देशित फिल्म को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है. कहानी की बात करें तो इसमें तीन बहने होती हैं, जो अपने पिता के आखिरी दिनों में उनकी देखभाल करने के लिए न्यूयॉर्क आती है. यहां उनके बीच काफी लड़ाईयां होती है.
जो तेरा है वो मेरा है (Jo Tera Hai Woh Mera Hai)
परेश रावल और अमित सियाल स्टारर फिल्म की कहानी आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगी. राज त्रिवेदी की ओर से निर्देशित, मूवी में सोनाली कुलकर्णी जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं. स्टोरी लाइन मितेश मेघानी पर केंद्रित है, जो अपने परिवार का स्नेह जीतने की कोशिश में एक बुजुर्ग व्यक्ति (परेश रावल) को बेवकूफ बनाने की साजिश रचता है. जब बुजुर्ग व्यक्ति मरने से इनकार कर देता है, तो मितेश की खराब सोची गई रिवर्स मॉर्टगेज योजना विफल हो जाती है. इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.
Also Read- OTT Adda: आपके वीकेंड को मजेदार बनाने आ रही है ये स्पाई थ्रिलर फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










