OTT Release: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस हफ्ते लगने जा रहा है कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, आ रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज

Updated:
विज्ञापन
OTT Release: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस हफ्ते लगने जा रहा है कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, आ रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Release: कॉल मी बे और सेक्टर 36 देखकर हो गए हैं बोर तो इस हफ्ते ओटीटी पर कपिल शर्मा के शो से लेकर पंचायत के तमिल रीमेक को देख डालें. साथ ही इस हफ्ते कॉमेडी के साथ एक्शन लवर्स के लिए लिस्ट में बहुत कुछ है.

विज्ञापन

OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए इस हफ्ते बहुत कुछ खास है. इस हफ्ते एंटरटेनमेंट के पिटारे में एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल सबकुछ भरपूर मिलने वाला है. इस वीक न सिर्फ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो एक बार फिर दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने आ रहा है बल्कि जल्द ही चियान विक्रम की मच अवेटेड तंगलान और पंचायत का तमिल रीमेक थलवेट्टम पालम भी ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है. आइए बताते हैं इन फिल्मों-सीरीज को आप कहां देख सकते हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. अब इनकी बेकरारी को और न बढ़ाते हुए यह शो 21 सितंबर की रात 8 बजे स्ट्रीम होगा. शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे देखकर पता चलता है कि इस शो में देवरा, जिगरा, द फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड की पूरी स्टार कास्ट नजर आएगी.

व्हाट्स नेक्स्ट? द फ्यूचर विथ बिल गेट्स

अगर आपकी दिलचस्पी तकनीक में अधिक है, तो यह वेब सीरीज आपके लिए है. यह एक शर्ट सीरीज है, जिसमें बिल गेट्स आपको भविष्य में होने वाले तकनीक के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे. यह वेब सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Also Read: OTT Adda: आपके वीकेंड को मजेदार बनाने आ रही है ये स्पाई थ्रिलर फिल्म

Also Read: OTT Releases: रवि तेजा की मिस्टर बच्चन से लेकर सेक्टर 36 तक, ओटीटी पर बवाल काटने आ गई हैं ये फिल्में-सीरीज

ए वेरी रॉयल स्कैंडल

ए वेरी रॉयल स्कैंडल की कहानी एमिली मेइतली की है, जिसने प्रिंस एंड्रयू का इंटरव्यू लिया था. यह शो आज से अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है.

लाल सलाम

एंटरटेनमेंट के इस रोलर कोस्टर में साउथ फिल्मों के फैंस के लिए भी बहुत कुछ है. रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम राजनीतिक मतभेद के इर्द गिर्द घूमती है. यह मच अवेटेड फिल्म 20 सितंबर को एनएक्सटी पर रिलीज होगी.

तंगलान

लाल सलाम के बाद दूसरी साउथ फिल्म की बात करें तो चियान विक्रम की तंगालन 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी कर्नाटक के कोलार गोल्ड माइन्स की है, जहां अंग्रेजों ने वहां रहने वाले मजदूरों को पैसे और बेहतर जिंदगी का लालच देकर सोने की खुदाई करने के लिए कहा था.

जो तेरा है वो मेरा है

तंगलान में मजदूरों की हालत देखकर गंभीर और मायूस होने के बाद आप परेश रावल की जो तेरा है वो मेरा है देख सकते हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो 20 सितंबर को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगी.

थलवेट्टम पालम

अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘पंचायत’ के माहौल से दर्शक अभी बाहर आए ही थे कि टीवीएफ ने इस सीरीज के तमिल रीमेक की घोषणा कर दी, जिसका टाइटल ‘थलवेट्टम पालम’ है. अगर आपने हिंदी सीरीज पंचायत देखी है, तो आपको इसके तमिल वर्जन को समझने में दिक्कत नहीं होगी. इस सीरीज में सचिव जी का किरदार मशहूर कॉमेडियन अभिषेक कुमार निभा रहे हैं. थलवेट्टम पालम 20 सितंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola