Bigg Boss 18 On Air Date: कलर्स-जियो सिनेमा पर इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 18, अभी नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि नया सीजन कब से ऑनएयर होगा.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के पावर-पैक नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रियालिटी शो का पहला प्रोमो बीते दिनों मेकर्स की ओर से रिलीज किया गया था. जिसमें टाइम तांडव देखने को मिला. दरअसल कलर्सटीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रोमो शेयर किया और लिखा है, ‘होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट. क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार हैं? आइये जानते हैं नया सीजन कब से ऑनएयर होगा.

विज्ञापन

कब से ऑनएयर होगा बिग बॉस 18

बिग बॉस ने सालों तक अपने विवादों से सभी को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नया सीजन 5 अक्टूबर से टेलीकास्ट होगा. दर्शक इसे कलर्स और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं कंटेस्टेंट की बात करें तो शोएब इब्राहिम बिग बॉस 18 के लिए कंफर्म हो चुके हैं. उनके भाग लेने की खबर कई समय से चल रही थी, लेकिन एक्टर्स ने कहा कि ये महज रूमर्स है.

बिग बॉस के घर में कौन से स्टार्स मचाएंगे धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि शो में कुल 18 प्रतियोगी होंगे. ईशा कोप्पिकर की बिग बॉस 18 के लिए अंतिम बातचीत चल रही है. इसके अलावा, अभिनेत्री देब चंद्रिमा रॉय ने बिग बॉस 18 शो के लिए लगभग लॉक कर लिया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धीरज धूपर और निया शर्मा ने खुद को घर के अंदर बंद करने के लिए साइन अप किया है.

कौन सा कंटेस्टेंट बना हाईऐस्ट पेड एक्टर

खबरों की मानें तो धीरज इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले प्रतियोगी होंगे, क्योंकि कथित तौर पर उन्हें शो में पूरे दिन रहने के लिए 5 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. शाहीर शेख, उर्फी जावेद, कनिका मान, अनीता हसनंदानी, जान खान, मीरा देओस्थले, शोएब इब्राहिम, स्त्री 2 अभिनेता सुनील कुमार, दीपिका आर्य, सोमी अली, अंजलि आनंद, सुरभि ज्योति, समीरा रेड्डी, मानसी श्रीवास्तव, अर्जुन बिजलानी जैसे स्टार्स से भी संपर्क किया गया है.

Also Read- Bigg Boss 18 का क्या होगा थीम, ये स्टार्स सलमान के शो का बन सकते हैं हिस्सा, यहां देखें लिस्ट

Also Read- Bigg Boss 18 की पहली कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये हसीना, जानें अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

बिग बॉस ने सालों तक अपने विवादों से सभी को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नया सीजन 5 अक्टूबर से टेलीकास्ट होगा. दर्शक इसे कलर्स और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं कंटेस्टेंट की बात करें तो शोएब इब्राहिम बिग बॉस 18 के लिए कंफर्म हो चुके हैं. उनके भाग लेने की खबर कई समय से चल रही थी, लेकिन एक्टर्स ने कहा कि ये महज रूमर्स है.