ePaper

Bigg Boss 18 की पहली कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये हसीना, जानें अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम

Updated at : 16 Sep 2024 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 18 की पहली कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये हसीना, जानें अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इस सीजन में कौन से स्टार्स अपनी जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. अब निया शर्मा का भी नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. रियलिटी शो अपने 18वें सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है और फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार कौन से बड़े स्टार्स भाग लेंगे. पिछला सीजन मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया था. उन्होंने अपने जबरदस्त गेम प्लान से सभी को हरा दिया और ट्रॉफी जीत ली. अब बिग बॉस 18 के पहले कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा चल रही है.

क्या निया शर्मा होंगी बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, निया शर्मा को बिग बॉस 18 की पहली प्रतियोगी के रूप में कंफर्म कर लिया गया है. वह रियालिटी शो में भाग लेने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सूत्र ने बताया, ”निया आखिरकार खुद बीबी हाउस में लॉक करने के लिए तैयार है और कुछ दिन पहले उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है.” हालांकि एक्ट्रेस और मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.

बिग बॉस 18 के लिए कौन से शो को अलविदा कहेंगी निया शर्मा

हालांकि अगर ये बात सच हुई तो निया शर्मा बिग बॉस 18 की हाईऐस्ट पेड प्रतियोगियों में से एक होंगी. वहीं इस वक्त एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स भी कर रही हैं, तो सलमान खान के शो में जाने के लिए वो कुकिंग रियलिटी को अलविदा कह सकती हैं. इस शो में एली गोनी, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, सुदेश लहरी, रीम शेख, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे स्टार्स भी हैं. वहीं भारती सिंह इसकी होस्ट हैं.

बिग बॉस 18 से पहले कौन से रियालिटी शोज में भाग ले चुकी हैं निया शर्मा

बिग बॉस 18 से पहले निया खतरों के खिलाड़ी 8 का हिस्सा थीं और वह फाइनलिस्ट में से एक थी. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया में भी भाग लिया और शो की विजेता रहीं. एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का हिस्सा रही हैं और अपने डांस मूव्स से सभी को इम्प्रेस कर चुकी हैं. निया शर्मा के अलावा, जान खान, अंजलि आनंद, चाहत पांडे, स्प्लिट्सविला फेम कशिश कपूर, दिग्विजय राठी जैसे स्टार्स के भी शो में जाने की अफवाहें हैं, लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है.

Also Read- Bigg Boss 18 का क्या होगा थीम, ये स्टार्स सलमान के शो का बन सकते हैं हिस्सा, यहां देखें लिस्ट

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola