War 2 Worldwide Collection: कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है ऋतिक रोशन की वॉर 2, कमाई देख पकड़ लेंगे माथा
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Aug 2025 10:50 PM
वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हो गई है. फिल्म को रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए.
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस अपनी धाक जमाए हुए है. 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी. यही वजह है कि इसकी कमाई थोड़ी सुस्त पड़ गई. पहले वीक में तो एक्शन ड्रामा ने सम्मानजनक कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में ये सुस्त पड़ गई. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए.
वर्ल्डवाइड वॉर 2 का कैसा रहा परफॉर्मेंस
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2, 15वें दिन दुनियाभर में 352.75 करोड़ के माइलस्टोन पर पहुंच गई. भारत में इसकी कमाई 231.25 करोड़ है. यह अभी भी रजनीकांत की कुल से काफी पीछे है. इसके अलावा मूवी को अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी से भी कड़ी टक्कर मिलेगी. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं. जिसमें सलमान खान की टाइगर और शाहरुख खान की पठान भी शामिल हैं.
वॉर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (15 Days)
- War 2 India net: 231.25 करोड़
- War 2 India gross: 276.25 करोड़
- War 2 Overseas gross: 76.50 करोड़
- War 2 Worldwide gross: 352.75 करोड़
वॉर 2 के बारे में
बॉक्स ऑफिस पर कमजोर परफॉर्मेंस के बावजूद, वॉर 2 साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बनी हुई है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन कबीर की अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं. उनके साथ एनटी रामा राव जूनियर और कियारा आडवाणी भी हैं. मूवी के पोस्ट-क्रेडिट सीन में फ्रैंचाइजी की नेक्सट फिल्म, अल्फा की झलक मिलती है.
यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, कलेक्शन है बेहद निराशाजनक
यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एक मिनट नहीं होंगे बोर, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










