Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, कलेक्शन है बेहद निराशाजनक
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Aug 2025 6:41 PM
सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Son Of Sardaar 2 Box Office: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि उनका हाल ही में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. फिल्म भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई. आइये जानते हैं 28 दिनों में इसने कितनी कमाई की.
Son Of Sardaar 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन स्टारर सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर दर्शकों को उम्मीद थी, हालांकि जब ये आई तक इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. बॉक्स ऑफिस पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला. 28 दिनों की कमाई में कॉमेडी ड्रामा 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई. आइये जानते हैं इसने अब तक कितना बिजनेस किया है.
सन ऑफ सरदार 2 ने 28 दिनों में की बेहद निराशाजनक कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ने बीते 28 दिनों में 0.05 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 46.94 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 65.89 करोड़ कमाए है. यह 100 करोड़ के क्लब में भी नहीं पहुंच सकी, ना ही कोई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ पाई. विकिपीडिया के मुताबिक मूवी को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है. sacnilk के अनुसार ही फिल्म डिजास्टर हुई.
सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection (India Net)- 46.94 करोड़
- Son Of Sardaar 2 India Gross Collection- 56.14 करोड़
- Son Of Sardaar 2 Overseas Collection- 9.75 करोड़
- Son Of Sardaar 2 Worldwide Collection- 65.89 करोड़
- Son Of Sardaar 2 Verdict- डिजास्टर
सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित फिल्म सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को उस समय तृप्ति डिमरी की धड़क 2 और अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा से जबरदस्त टक्कर मिली. कॉमेडी ड्रामा में अजय देवगन जस्सी सिंह रंधावा के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस बार, जस्सी अपनी अलग हुई पत्नी से सुलह करने की कोशिश में स्कॉटलैंड की यात्रा पर निकलता है. हालांकि यहां उसके साथ कुछ कुछ ड्रामा हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एक मिनट नहीं होंगे बोर, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










