War 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर गरजी वॉर 2, ऋतिक और एनटीआर ने सलमान की फिल्म भारत को पछाड़ा

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Aug 2025 1:35 PM

विज्ञापन

वॉर 2 ने तोड़ा सलमान खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड, तसवीर- इंस्टाग्राम

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते हो गए. फिल्म भले ही स्लो पड़ गई है, लेकिन फिर भी ये कई मूवीज के रिकॉर्ड अब भी तोड़ रही है. अब वॉर 2 ने सलमान खान की एक बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने शुरुआती दिनों में जोरदार कमाई की. अब फिल्म की रफ्तार टिकट खिड़की पर अब कुछ धीमी पड़ गई हो. फिल्म का क्लैश रजनीकांत की मूवी कुली से हुई. हालांकि कुली कलेक्शन के मामले में वॉर 2 से आगे चल रही है. फिलहाल ऋतिक की मूवी ने दुनियाभर में सलमान खान की फिल्म भारत के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

सलमान खान की फिल्म भारत को वॉर 2 ने छोड़ा

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म भारत (321 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, फिल्म अभी भी द कश्मीर फाइल्स (341 करोड़) और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (355 करोड़) से पीछे है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसका लाइफटाइम कलेक्शन 400 करोड़ से कम रहने की संभावना है, जबकि फिल्म की लागत ही करीब 400 करोड़ बताई जा रही है.

भारत में कितनी हुई वॉर 2 की कमाई

ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने रिलीज के नौवें दिन भारत में कुल 208 करोड़ नेट (249 करोड़ ग्रॉस) की कमाई कर ली है. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल डब वर्जन में भी रिलीज हुई थी. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 154 करोड़ नेट की मजबूत कमाई की है. स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड की छुट्टियों का भी फिल्म को खास फायदा मिला. जूनियर एनटीआर जैसे बड़े स्टार की मौजूदगी के बावजूद तेलुगु वर्जन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. ट्रेड फिगर्स के अनुसार, यह वर्जन सिर्फ 53 करोड़ नेट तक ही सीमित रहा, जबकि YRF का दावा है कि डब्ड कलेक्शन 63 करोड़ तक पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: तलाक की चर्चाओं के बीच स्टाइलिश अंदाज में दिखे गोविंदा, एयरपोर्ट पर किसे दिया फ्लाइंग KISS?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola