War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ब्लॉकबस्टर की ओर, 6 दिनों में चकनाचूर किया अक्षय-अजय की लाइफटाइम सुपरहिट्स का रिकॉर्ड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Aug 2025 11:14 AM
'वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धड़ाम, फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने 6 दिनों में ₹183.42 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को पछाड़कर 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया.
War 2 Box Office Records: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म सीधे रजनीकांत की कुली से टकराई. इसे 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश कहा जा रहा है.
वॉर 2 पहले दिन से जबरदस्त कमाई कर रही है और अब 6 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है. साथ ही इसने अजय देवगन की ‘रेड 2’ के बाद अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म को भी पछाड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन 52 करोड़ रुपये का बिजनेस कर 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म के डे वाइज कलेक्शन कुछ इस तरह हैं:
- Day 1: ₹52 करोड़
- Day 2: ₹57.35 करोड़
- Day 3: ₹33.25 करोड़
- Day 4: ₹31.3 करोड़
- Day 5: ₹8.4 करोड़
- Day 6 (Early Reports): ₹0.27 करोड़
कुल 6 दिनों में फिल्म का कलेक्शन ₹183.42 करोड़ तक पहुंच चुका है.
वॉर 2 के रिकॉर्ड्स की लिस्ट में जोड़
वॉर 2 ने पहले ही हफ्ते में ‘केसरी 2’, ‘सिकंदर’, ‘स्काई फोर्स’, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ (173.44 करोड़) को पछाड़ दिया था. अब दिन इसने अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5 (183.38 करोड़)’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. और इसी के साथ यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
किन फिल्मों से अब भी पीछे है ‘वॉर 2’?
- छावा – ₹601.54 करोड़
- सैयारा – ₹323.87 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










