War 2 Box Office: ऋतिक की फिल्म ने रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 25 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ बनी बादशाह

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Aug 2025 9:29 AM

विज्ञापन

War 2 Box Office

War 2 Box Office: 'वॉर 2' साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है. इसने विक्की कौशल की फिल्म छावा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा मूवी ने 25 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है. आइए आपको उन मूवीज के नाम बताते हैं.

विज्ञापन

War 2 Box Office: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का जबरदस्त क्लैश रजनीकांत-नागार्जुन की फिल्म कुली से हुआ. वॉर 2 को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया एक्स पर दर्शकों से मिली. कुछ दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की तो कुछ लोगों ने फिल्म की कमजोर कहानी, खराब स्टंट और कमजोर वीएफएक्स पर निराशा जाहिर की. हालांकि फिल्म ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करने में सफल रही. चलिए आपको बताते हैं कि ऋतिक की मूवी ने किन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन एक ही दिन में पार कर लिया है.

इन 25 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को वॉर 2 ने छोड़ा पीछे

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 ने पहले दिन 52.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. ऋतिक रोशन की फिल्म ने छावा, सिकंदर, सैयारा, हाउसफुल 5, रेड 2, स्काई फोर्स, सितारे जमीन पर, जाट, केसरी चैप्टर 2, भूल चुक माफ जैसी फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. जबकि दर्जनों फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी ये पीछे छोड़ने में सफल रही. इसमें आजाद, फतेह, देवा, लवयापा, इमरजेंसी, बैडऐस रविकुमार, मेरे हस्बैंड की बीवी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, क्रेजी, द डिप्लोमैट, संत तुकाराम, धड़क 2, सन ऑफ सरदार 2, ग्राउंड जीरो, आंखों की गुस्ताखियां, उदयपुर फाइल्स, तन्वी द ग्रेट, फुले, द भूतनी, कंपकंपी, चिड़िया, मां, मालिक, निकिता रॉय और अंदाज 2 जैसी 25 मूवीज हैं.

कुली से पीछे रह गई वॉर

वॉर 2 का क्लैश रजनीकांत की फिल्म कुली से बॉक्स ऑफिस पर हुई. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म रिलीज होने से पहले ऋतिक रोशन ने रजनीकांत के साथ एक तसवीर अपने एक्स पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैंने एक्टर के तौर पर अपने पहले कदम आपके साथ रखे. आप मेरे पहले गुरुओं में से एक रहे हैं रजनीकां सर और आज भी मेरे लिए प्रेरणा और एक मिसाल हैं. ऑन-स्क्रीन जादू के 50 साल पूरे करने पर आपको बधाई.

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola