Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Aug 2025 2:49 PM
कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म कुली पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर 2 से कुली बहुत आगे निकल जाएगी. अभी तक कुली ने कितनी कमाई कर ली है, यहां जानिए.
Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र और सत्यराज की फिल्म कुली आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. फिल्म में आमिर खान का 10 मिनट का कैमिया है. लोकेश कनगराज की फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. कई साउथ स्टार्स फिल्म के सपोर्ट में उतर आए. कुली का क्लैश बॉलीवुड की फिल्म वॉर 2 से हुई, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर हैं. चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन कुली कितने करोड़ का बिजनेस करेगी.
ओपनिंग डे पर कमाल करेगी कुली
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन कुली ने 28.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन अभी तक कर लिया है. ये अर्ली आंकड़े है जिसके नंबर्स शाम तक बढ़ सकते हैं. फाइनल आंकड़े शाम को ही आएंगे. वहीं, sacnilk की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 ने 17.07 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ये आंकड़े शाम तक बढ़ जाएंगे. ऐसे देखें तो अभी तक रजनीकांत की फिल्म वॉर 2 से आगे है.
आधी स्क्रिप्ट सुनकर रजनीकांत ने फिल्म करने के लिए कर दी हां
हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने बताया कि जब उन्होंने रजनीकांत को स्टोरी सुनाई थी. लोकेश ने बताया, “मैंने कहानी सुनाना शुरू किया. बीच में ब्रेक के बाद मैंने उनसे पूछा क्या ये आपकी स्टाइल है? क्या आप इस फिल्म में काम करना चाहेंगे? उन्होंने तुरंत ‘हां’ कह दिया.” उस समय उन्होंने स्क्रिप्ट का दूसरा हिस्सा लिखा भी नहीं था. हालांकि थलाइवा ने तुरंत जवाब देकर दिखाया कि उन्हें लोकेश की सोच पर भरोसा है.
कुली का ये सॉन्ग हो रहा वायरल
तमिल फिल्म ‘कुली’ में पूजा हेगड़े का गाने ‘मोनिका’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पूजा हेगड़े ने डायरेक्टर लोकेश कनगराज के भरोसे पर खुशी जताते हुए कहा, “मेरे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इतने बड़े डायरेक्टर ने ऐसा कहा और अपनी बात पर भरोसा दिखाते हुए मुझे इस काम के लिए चुना और ये फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ. ये मेरे लिए बेहद उत्साहजनक है.”
यह भी पढ़ें- War 2 Review: क्लाइमैक्स में चमके ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, सलमान खान की टाइगर 3 से बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










