War 2 Box Office Collection Day 17: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धड़ाम, करोड़ों से गिरकर लाखों में पहुंचा

‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धड़ाम, फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Collection Day 17: साल 2025 की चर्चित फिल्म वॉर 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. अयान मुखर्जी निर्देशित इस मूवी में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आए. हालांकि 17वें दिन की कमाई उम्मीद से कम रही. अब मूवी की कमाई लाखों में आ गई है.
War 2 Box Office Collection Day 17: साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक वॉर 2 जब रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. रजनीकांत की फिल्म कुली से क्लैश के बाद भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एंट्री हुई. एनटीआर और ऋतिक को साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित भी हुए थे. हालांकि मूवी ने उम्मीद से कम कलेक्शन किया. अब 17वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है.
17वें दिन वॉर 2 ने इतने करोड़ का किया कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली आंकड़े है और इसमें फेरबदल संभव है. अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 231.94 करोड़ रुपये है.
वॉर 2 का लेटेस्ट कलेक्शन
- War 2 Week 1 Box Office Collection- 204.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 14: 2.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 15: 1.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 16- 0.68 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 17- 0.01 करोड़ (Early Reports)
War 2 Total Box Office Collection- 231.94 करोड़
वॉर 2 की कहानी
वॉर 2 की कहानी कबीर की आगे की जिंदगी पर फोकस्ड है, जो कभी सम्मानित अधिकारी थे, लेकिन अब खतरनाक दुश्मन बन चुके हैं. उनकी गद्दारी के बाद स्पेशल यूनिट्स ऑफिसर विक्रम (जूनियर एनटीआर) उनका पीछा करते नजर आते हैं. फिल्म में सस्पेंस और बढ़ता है जब कियारा आडवाणी, काव्या लूथरा के किरदार में दिखाई देती हैं, जो कर्नल सुनील लूथरा (अशुतोष राणा) से गहराई से जुड़ी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Day 1: धीमी शुरुआत के बावजूद ‘परम सुंदरी’ का धमाका, पहले दिन ही इन 24 फिल्मों को छोड़ा पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










