Param Sundari Box Office Day 1: धीमी शुरुआत के बावजूद ‘परम सुंदरी’ का धमाका, पहले दिन ही इन 24 फिल्मों को छोड़ा पीछे
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2025 8:13 AM
‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Param Sundari Box Office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग मिली. इसके बावजूद पहले ही दिन इसने 2025 में रिलीज हुई 24 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.
Param Sundari Box Office Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की नयी फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रोमांटिक कॉमेडी में सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमेस्ट्री को दर्शकों ने फिल्म के गाने में काफी पसंद किया था. फिल्म को रिलीज हुए एक दिन हो गया, लेकिन मूवी दर्शकों के बीच उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग मिली है. भले ही फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन ‘परम सुंदरी’ ने इस साल रिलीज हुई 24 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
‘परम सुंदरी‘ का ओपनिंग डे का कलेक्शन
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘परम सुंदरी‘ ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की स्टारकास्ट और प्रचार के बावजूद शुरुआती कलेक्शन निराशाजनक रहे, जिससे साफ है कि इसे आगे चलकर दर्शकों का प्यार जीतने के लिए मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और पॉजिटिव रिव्यू की जरूरत होगी.
ओपनिंग डे पर ‘परम सुंदरी’ ने तोड़ा इन 25 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘परम सुंदरी’ ने इस साल रिलीज हुई 24 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में राजकुमार राव की फिल्म, संजय दत्त, कंगना रनौत, सोनू सूद, तृप्ति डिमरी, सारा अली खान, जॉन अब्राहम, काजोल, शाहिद कपूर की मूवीज शामिल हैं.
- धड़क 2- 3.65 करोड़
- महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़
- निकिता रॉय- 22 लाख
- मालिक- 4.02 करोड़
- आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख
- मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़
- मां- 4.93 करोड़
- भूल चूक माफ- 7.20 करोड़
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़
- फुले- 15 लाख रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़
- द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़
- क्रेजी- 1.10 करोड़
- सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख
- मेरे हसबैंड की बीवी-1.75 करोड़
- बैडएस रवि कुमार-3.52 करोड़
- लवयापा- 1.25 करोड़
- देवा- 5.78 करोड़
- इमरजेंसी- 3.11 करोड़
- आजाद- 1.50 करोड़
- फतेह- 2.61 करोड़
यह भी पढ़ें- Param Sundari: इस फिल्म क्रिटिक ने ‘परम सुंदरी’ का किया रिव्यू, कहा- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जबरदस्त छाप छोड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










