Virat Kohli के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल, बोले- उनमें अभी भी बहुत…

Javed Akhtar on Virat Kohli Test Cricket retirement
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की और फैंस को हैरान कर दिया. उनके इस फैसले से सोशल मीडिया पर नेटिजन्स काफी दुखी हुए. उन्होंने क्रिकेटर को फिर से सोचने के लिए कहा. अब जावेद अख्तर ने भी निराशा जाहिर की.
Virat Kohli: विराट कोहली ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. उनके फैसले से फैंस काफी हैरान दिखे. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने कहा कि उन्हें पिर से सोचना चाहिए. अब दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी एक खास पोस्ट लिखकर विराट के समय से पहले संन्यास लेने पर अपनी ‘निराशा’ जाहिर की.
विराट कोहली के सन्यास लेने पर जावेद अख्तर ने खड़े किए सवाल
जावेद अख्तर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर बात करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “जाहिर है कि विराट बेहतर जानते हैं, लेकिन इस महान खिलाड़ी के फैंस के तौर पर मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं. मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है. मैं उनसे ईमानदारी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करता हूं.”
Obviously Virat knows better but as an admirer of This great player I am disappointed by his rather premature retirement from Test cricket cricket . I think there is still a lot of cricket in him . I sincerely request him to reconsider his decision.
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) May 14, 2025
जावेद अख्तर की बात पर कई फैंस ने भरी हामी
जावेद अख्तर की बात पर कई फैंस ने हामी भरी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पूरी तरह से सहमत… विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ी विदाई मैच के हकदार हैं!” दूसरे यूजर ने कहा, “मैं भी चाहता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें.” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “विराट कोहली के जुनून, निरंतरता और नेतृत्व ने लाखों लोगों को प्रेरित किया. हालांकि कई लोगों को उनका संन्यास लेना जल्दबाजी लग रहा है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह मैदान के बाहर सार्थक तरीके से भारतीय क्रिकेट में योगदान देना जारी रखेंगे.”
विराट कोहली ने ऐसे की रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट
12 मई को, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की. ऑफिशियल पोस्ट में उन्होंने अपने 14 साल के लंबे सफर को दर्शाया. उनके लंबे कैप्शन के साथ लिखा, “जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सब कुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं अधिक वापस दिया है.” रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे. कपल के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अरमान-अभीरा की बेटी पूकी हुई किडनैप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










