Viral Video: अपनी मां सलमा और सौतली मां हेलन पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते दिखे सलमान खान, फैंस बोले- बेटा हो तो ऐसा

Edited byDivya Keshri
Updated:
विज्ञापन
salman khan viral video
salman khan viral video

Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो में वह अपनी दोनों माओं पर प्यार बरसाते दिखे. वीडियो देख यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि, बेटा हो तो ऐसा.

विज्ञापन

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल, सलमान अपनी बहन अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री के सॉन्ग के लॉन्च पर पहुंचे थे. इस इवेंट में उनकी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलन भी नजर आई. इवेंट में जैसे ही एक्टर एंट्री लेते हैं, वह सबसे पहली अपनी सगी मां के पास जाते हैं और उनके गाल पर किस करते हैं. उनकी मां भी उनके माथे पर प्यार से किस करती है. उसके बाद वह हेलन के पास जाते हैं और उनके माथे पर किस करते हैं. तीनों के बीच ऐसा प्यार देखकर फैंस काफी खुश हो गए. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तीनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है. एक यूजर ने लिखा, वह अपनी दोनों मांओं को खूब मानते हैं. एक यूजर ने लिखा, बेटा हो तो ऐसा. गौरतलब है कि एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर को लेकर सुर्खियों में है, जो साल 2025 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में सलमान के सामने रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी हैं.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2 में सलमान खान की एंट्री पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर डायरेक्टर के विश लिस्ट में…

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने पहली बार जेल में बिताए गए समय पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वहां मैं खूब सोया क्योंकि…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola