Sanam Teri Kasam 2 में सलमान खान की एंट्री पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर डायरेक्टर के विश लिस्ट में…

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2025 9:10 AM

विज्ञापन

salman khan in Sanam Teri Kasam 2

Sanam Teri Kasam 2: फिल्म सनम तेरी कसम दोबारा रिलीज हो गई है. फिल्म को हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सपोर्ट किया था. फिल्म कमाई भी तगड़ी कर रही है. अब मेकर्स से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि सलमान खान सनम तेरी कसम 2 में होंगे.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम की चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ी, बल्कि इसकी साइन और भी ज्यादा बढ़ गई. भले ही साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन कुछ सालों में इसकी कहानी दर्शकों के दिलों में बस गई. उसके बाद जब मेकर्स ने फिल्म को 7 फरवरी को री-रिलीज किया तो, दर्शकों ने मेकर्स को निराश नहीं किया. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ लग गई. फिल्म को खूब सारा प्यार लोगों से मिल रहा. पुराने फैंस ने मूवी के जरिए अपनी यादें ताजा की तो नये दर्शकों ने भी कहानी को सराहा. फिल्म डायरेक्टर्स राधिका राव और विनय सप्रू ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें कोई पूछ नहीं रहा था, तब सलमान खान ने उनका साथ दिया था.

सनम तेरी कसम के डायरेक्टर्स ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

राधिका राव और विनय सप्रू ने ईटाइम्स से बातचीत में सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा बताया. विनय ने बताया कि, हम अपने साथ स्क्रिप्ट और गाने लेकर चलते थे. एक दिन हम गैलेक्सी अपॉर्टमेंट किसी से मिलने गए. सलमान खान ने हमें वहां देखा और पूछा, आप दोनों यहां क्या कर रहे. हमने बताया कि हम नैरेशन सुनाने आए है. उन्होंने हमें अंदर बुलाया और हमें बधाई देते हुए कहा कि मैं आपकी ये फिल्म कर रहा हूं. मैंने तुम्हारा काम नहीं देखा, लेकिन मैं तुम्हारी फिल्म कर रहा हूं. अब मुझे स्किप्ट सुनाओ. इस तरह किस्मत ने आम इंसान और सुपरस्टार को एक साथ मिलाया. बता दें कि एक्टर ने उनकी फिल्म लकी में काम किया था.

सनम तेरी कसम पार्ट 2 में होंगे सलमान खान?

राधिका राव ने बताया कि जब वह मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे तब सलमान खान ने उनका साथ दिया. विनय ने बताया कि, एक इंटरव्यू लेने वाले ने हमसे पूछा कि सलमान खान सनम तेरी कसम पार्ट 2 में होंगे. सलमान हर डायरेक्टर के विश लिस्ट में है और हम उनमें से अलग नहीं है. हमारे पास स्किप्ट तैयार है उस दिन से ही जिस दिन हमने लकी खत्म हुआ था और उनका इंतजार है. विनय ने कहा, हर महीने हम उनके पास जाते हैं और अपना चेहरा दिखाते है और उन्हें गुड मॉर्निंग कहते हैं. ये हमारी छोटी सी प्रेयर है यूनिवर्स से कि वह एक फिर से एक और चांस दें.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola